Kal ka Panchang 4 January 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए माघ के महीने का खास महत्व है, जिसकी शुरुआत आज यानी 4 जनवरी 2026 से हो गई है. इस बार माघ का महीना 1 फरवरी 2026 तक चलेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ के महीने में देवतागण पृथ्वी पर आकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्नान करते हैं. इसलिए इस दौरान लोग गंगा स्नान करते हैं. हालांकि, माघ के महीने में विष्णु जी की पूजा करना भी शुभ रहता है. चलिए अब जानते हैं 4 जनवरी 2026 के पंचांग के बारे में.
तिथि
4 जनवरी 2026 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. आज सुबह से लेकर दोपहर में 03:32 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी. पूर्णिमा तिथि के बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाली है.
संवत और चंद्रमास
नक्षत्र
रविवार के दिन की शुरुआत आद्रा नक्षत्र से हो गई है, जो शाम 05:27 मिनट तक रहने वाला है. आद्रा नक्षत्र के बाद पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाला है.
योग
आज के दिन की शुरुआत ब्रह्म योग से हो गई है, जो सुबह 09:05 मिनट तक रहने वाला है. ब्रह्म योग के बाद इंद्र योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच दोपहर में 12:29 के आसपास त्रिपुष्कर योग शुरू होगा, जो दोपहर में 03:11 मिनट तक रहेगा.
त्रिपुष्कर योग के खत्म होती ही विडाल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि पुष्य योग का आरंभ होगा, जो 5 जनवरी 2026 की सुबह तक रहने वाला है. बता दें कि आज सुबह सात बजे के आसपास आडल योग शुरू हुआ, जो दोपहर में करीब 3 बजे तक रहेगा.
करण
आज के दिन की शुरुआत बव करण से हो गई है, जो दोपहर 03:32 मिनट तक रहेगा. बव करण के बाद बालव करण का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाला है.
4 जनवरी 2026 का शुभ समय
4 जनवरी 2026 का अशुभ समय
ये भी पढ़ें- Paush Purnima 2026: आज पौष पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त में इस विधि से करें पूजा, दूर होंगे कष्ट और होगा महालाभ
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 07:15 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 05:38 मिनट पर
- चन्द्रोदय- शाम 06:40 मिनट पर
- चन्द्रास्त- सुबह 08:09 मिनट पर
नवग्रहों की स्थिति
- शनि ग्रह: मीन राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
- राहु ग्रह: कुंभ राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
- बुध ग्रह: धनु राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
- सूर्य ग्रह: धनु राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
- मंगल ग्रह: धनु राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
- शुक्र ग्रह: धनु राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
- चंद्र ग्रह: मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु ग्रह) ग्रह: मिथुन राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines