---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 31 August 2023: आज भी है राखी बांधने का मुहूर्त, जानिए कब बांध सकेंगे राखी

Aaj ka Panchang, 31 August 2023: आज बृहस्पतिवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि है। पूरे दिन शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.06 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.49 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.18 बजे होगा। आज भी राखी बांधने का मुहूर्त सुबह 7:45 तक रहेगा। जिन बहनों ने कल बुधवार […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 31 August 2023: आज बृहस्पतिवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि है। पूरे दिन शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.06 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.49 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.18 बजे होगा। आज भी राखी बांधने का मुहूर्त सुबह 7:45 तक रहेगा। जिन बहनों ने कल बुधवार को राखी नही बांधी हैं, वे आज सुबह 7.45 बजे से पहले बांध लें। उसके बाद भाद्रपद की प्रथमा तिथि लग जायेगी।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अगर आप भी उठ जाते हैं सुबह 5 बजे से पहले तो आपको भी मिलेंगी ये 3 सुपरपॉवर्स

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.13 बजे से 11.04 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.13 बजे से 11.04 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.20 बजे से 4.11 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सायं 5.02 बजे से 5.53 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 6.49 बजे से 7.40 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 5.58 बजे से 7.34 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1.57 बजे से 3.32 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Paan ke Totke: पान के पत्तों से करें ये उपाय तो मिट जाएगा हर दुख, चिंता भी दूर होगी

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.06 बजे से 7.41 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.27 बजे से 2.02 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.49 बजे से रात्रि 8.13 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज सुकर्मा योग बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.34 बजे से 3.25 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 11.27 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2023 05:00 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola