Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 May 2026: अधिक पूर्णिमा व्रत पर रहेगी भद्रा, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल-योग

Aaj Ka Panchang: आज ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा व्रत है, जिस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है. हालांकि, इस दिन राहुकाल और भद्रा के साथ-साथ कई अशुभ योग भी बन रहे हैं. चलिए अब जानें 30 मई 2026, वार शनिवार के शुभ मुहूर्त, योग और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

Aaj Ka Panchang 30 May 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 30 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 मई 2026 को प्रात: काल में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसका समापन सुबह 11:58 मिनट पर होगा. इसके बाद पूर्णिमा तिथि रहेगी. आज ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा का व्रत भी रखा जा रहा है, जबकि अधिक पूर्णिमा का स्नान, पितरों के लिए तर्पण और दान 31 मई 2026 को किया जाएगा. साथ ही आज पुरुषोत्तम मास का 14वां दिन और वैकासी विसाकम भी है. चलिए अब जानें 30 मई 2026, वार शनिवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05:24
  • सूर्यास्त- शाम 07:13
  • चन्द्रोदय- शाम 06:40
  • चन्द्रास्त- सुबह 04:50 (31 मई 2026)

नक्षत्र

नक्षत्र विशाखा प्रात: काल से लेकर दोपहर 01:20 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद देर रात तक नक्षत्र अनुराधा रहने वाला है.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat

शुभ समय

30 May 2026 Ka Shubh Muhurat

अशुभ समय

30 May 2026 Ka Ashubh Muhurat

योग

शिव योग से दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 05:24 मिनट तक था. हालांकि, इसके बाद अब देर रात तक सिद्ध योग रहेगा. साथ ही समय-समय पर आज विडाल योग, रवि योग और आडल योग बनेंगे.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे.
  • चंद्रमा ग्रह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे.
  • मंगल ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे.
  • बुध ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे.
  • शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं.
  • केतु ग्रह सिंह राशि में विराजमान रहेंगे.
  • राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Pradosh Vrat के दौरान भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जानें व्रत का सही आहार और नियम

करण

करण वणिज से दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 11:58 मिनट तक रहेगा. हालांकि, इसके बाद देर रात तक करण विष्टि रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ