Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 July 2026: आज है गुरु पूर्णिमा, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र और करण

Aaj Ka Panchang: आज 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का दिन है. गुरु पूर्णिमा पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही भद्रा और राहुकाल रहने वाला है. चलिए पंचांग से जानें 29 जुलाई 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.

Panchang .jpg

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 29 July 2026: आज गुरु पूर्णिमा पर 29 जुलाई 2026 बुधवार को प्रीति और आयुष्मान योग रहने वाला है. आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. इसे गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं. पूर्णिमा तिथि का समापन रात को 8 बजकर 5 मिनट पर होगा. इसके बाद सावन माह की प्रतिपदा आरंभ होगी. आज भद्रा का साया और राहुकाल रहने वाला है. दिशाशूल उत्तर रहेगा. आइये द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

विज्ञापन

योग, नक्षत्र और करण

आज प्रीति योग दोपहर को 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. इसके बाद आयुष्मान योग आरंभ होगा. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दोपहर को 3 बजकर 37 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा. विष्टि योग सुबह को 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बव करण रात को 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. बव करण के बाद बालव करण आरंभ होगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:51
सूर्यास्त – शाम 07:14
चन्द्रोदय – रात 07:21
चन्द्रास्त – चन्द्रास्त नहीं होगा

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

आज 29 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा पर शुक्र ग्रह उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर होगा. इसके अलावा शुक्र और मंगल ग्रह 90 डिग्री पर रहकर केंद्र दृष्टि योग का निर्माण करेंगे. सूर्य और गुरु ग्रह 0 डिग्री पर युति दृष्टि का निर्माण करेंगे. ग्रह स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहने वाले हैं. मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह मिथुन राशि में विराजमान हैं. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह सिंह राशि में मौजूद हैं. शनि ग्रह मीन राशि वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे. राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. इस प्रकार से सभी नवग्रहों की स्थिति रहने वाली है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ