हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 July 2026: आज कोकिला व्रत पर रहेगा राहुकाल और भद्रा का साया, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज मंगलवार 28 जुलाई 2026 को कोकिला व्रत रखा जाएगा. कोकिला व्रत के दिन भद्रा का साय रहेगा और इसके साथ ही राहुकाल रहने वाला है. आडल योग और विडाल योग भी प्रभावी रहेगा. चलिए पंचांग से जानें 28 जुलाई 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 28 July 2026: आज 28 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी. चतुर्दशी तिथि का समापन शाम को 6 बजकर 18 मिनट पर होगा. इसके बाद पूर्णिमा आरंभ होगी. आज आडल और विडाल योग प्रभावी रहेगा. इसके साथ ही कोकिला व्रत रखा जाएगा. कोकिला व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और सुख वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. कोकिला व्रत पर भद्रा का साया रहेगा इसके साथ राहुकाल रहने वाला है. दिशाशूल उत्तर रहने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

योग, नक्षत्र और करण

आज विष्कम्भ योग रात को 11 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. इसके बाद प्रीति योग आरंभ होगा. इसके साथ ही पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दोपहर को 1 बजकर 11 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आरंभ होगा. वणिज करण शाम को 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इसके बाद विष्टि करण आरंभ होगा और पूरी रात रहेगा.

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:40
सूर्यास्त – शाम 07:15
चन्द्रोदय – शाम 06:43
चन्द्रास्त – सुबह 05:03, 29 जुलाई

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

आज 28 जुलाई 2026 को सूर्य ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह सिंह राशि में मौजूद हैं. शनि ग्रह मीन राशि वक्री अवस्था में रहने वाले हैं. राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. इस प्रकार से सभी नवग्रह की स्थिति रहेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola