---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 28 July 2023: शुक्र दशमी पर पुष्य नक्षत्र में रहेगा सूर्य, इन 5 राशियों को होगा लाभ

Aaj ka Panchang, 28 July 2023: आज शुक्रवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की दशमी-एकादशी तिथि है। दशमी दोपहर 2.51 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात् एकादशी आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.49 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.18 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.07 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.43 बजे […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 28 July 2023: आज शुक्रवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की दशमी-एकादशी तिथि है। दशमी दोपहर 2.51 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात् एकादशी आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.49 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.18 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.07 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.43 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Haldi ke Totke: हल्दी के इन उपायों से चमकेगी किस्मत, वास्तु दोष, ग्रह दोष भी होंगे दूर

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.22 बजे से 9.17 बजे तक एवं दोपहर 12.54 बजे से 1.48 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.22 बजे से 9.17 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.48 बजे से 2.43 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.37 बजे से 4.31 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सायं 5.26 बजे से 6.20 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 3.51 बजे से 5.33 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मंत्र जाप करते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, कैसे प्राप्त होगी सिद्धि

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.30 बजे से 9.11 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.33 बजे से 2.14 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सुबह 5.49 बजे से अगले दिन अर्द्धरात्रि बाद 12.55 बजे तक रवि योग तथा सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। विजय मुहूर्त दोपहर 2.48 बजे से 3.42 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12. (Diazepam) 06 बजे से 1.00 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 2.45 बजे से 4.19 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jul 28, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola