Aaj ka Panchang, 28 January 2023: आज शनिवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। अष्टमी सुबह 8.43 बजे आरंभ होगी तथा अगले दिन सुबह तक रहेगी। आज ही भीष्म अष्टमी तथा रथ सप्तमी का भी पर्व मनाया जाएगा। पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। पंचांग के अनुसार सूर्योदय सुबह 7.14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.05 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.38 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.00 बजे होगा।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष
यह भी पढ़ें: इन 4 राशियों पर छप्पर फाड़ पैसा बरसेगा, बहुत शुभ रहेगा फरवरी का महीना
शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)
सुबह 9.20 बजे से 10.03 बजे तक एवं दोपहर 12.55 बजे से 1.38 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 9.20 बजे से 10.03 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.38 बजे से 2.21 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.04 बजे से 3.47 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 4.30 बजे से 5.13 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 3.14 बजे से 4.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka rahukaal) का समय आज सुबह 11.13 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा। सुबह 8.43 बजे से सायं 8.48 बजे तक भद्रा का भी साया रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर शत्रु को गिफ्ट में देंगे ये चीजें तो तुरंत बर्बाद हो जाएगा
आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)
आज सुबह 8.36 बजे से 9.57 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेंगे। दोपहर 3.23 बजे से 4.44 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 9.23 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.40 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.18 बजे से 1.02 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। दोपहर 11.45 बजे से 1.23 बजे तक अमृत काल तथा दोपहर 2.28 बजे से 3.12 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त का समय प्रातः 5.29 बजे से 6.22 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
7 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines