Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Aaj ka Panchang, 27 February 2023: आज सोमवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। पूरे दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 6.53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.26 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.27 बजे तथा चन्द्रास्त 1.46 बजे होगा।
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष
यह भी पढ़ें: मार्च में ग्रहों का गोचर इन 4 राशियों की लगाएगा लॉटरी, मांगने से पहले पूरी होगी हर मुराद
आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.57 बजे से 1.43 बजे तक एवं 3.15 बजे से 4.01 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 3.15 बजे से 4.01 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 9.07 बजे से 9.53 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.39 बजे से 11.25 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 12.11 बजे से 12.57 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 11.07 बजे से 12.34 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 8.15 बजे से 9.41 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: शुक्र ने किया गोचर, 15 मार्च तक इन 5 राशियों को हर मुंहमांगी चीज मिलेगी
आज सुबह 6.53 बजे से 8.20 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.47 बजे से 11.13 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.00 बजे से 6.26 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.21 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.17 बजे से 1.03 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर 3.51 बजे से सायं 5.26 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।