Shukra Gochar: शुक्र ने किया गोचर, 15 मार्च तक इन 5 राशियों को हर मुंहमांगी चीज मिलेगी

Shukra Gochar, Guru Gochar, Jyotish Tips, Shukra Ke Upay
विज्ञापन

Shukra Gochar: पंचांग के अनुसार हाल ही में 15 फरवरी को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर चुका है। यहां पर यह 12 मार्च 2023 तक रहेगा। इसी प्रकार गुरु ग्रह भी मीन राशि में विद्यमान है जिसके कारण गुरु-शुक्र का संयोग बन रहा है। दोनों ग्रहों की यह युति कई राशियों के लिए जबरदस्त लाभ देने वाली बन रही है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार मीन राशि गुरु की स्वराशि है और शुक्र की उच्च राशि है। हालांकि गुरु और शुक्र को मित्र ग्रह नहीं माना गया है। फिर भी इस युति को सकारात्मक प्रभाव होगा। जानिए किन राशियों के लिए यह बहुत शुभ रहने वाली है।

विज्ञापन

शुक्र का राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर होगा ऐसा असर (Shukra Gochar)

मेष राशि

विज्ञापन

गुरु-शुक्र की युति मेष राशि के वैवाहिक जीवन को सुखद बनाएगी। सुख-सविधाओं पर खर्चा बढ़ जाएगा। नए वाहन की खरीद भी संभव है।

वृषभ राशि

विज्ञापन

अचानक ही इनकम का कोई नया सोर्स बनेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में चले आ रहे विवादों का भी निपटारा होगा।

मिथुन राशि

विज्ञापन

संतान सुख प्राप्त होगा। विदेश में नए संबंध बन सकते हैं जो आगे चल कर मददगार सिद्ध होंगे। ज्वैलरी खरीद पर पैसा खर्च कर सकते हैं।

कर्क राशि

विज्ञापन

पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। सौभाग्य की प्राप्ति होगी, जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। चल-अचल संपत्ति मिलेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

रिसर्च वर्क से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जॉब में भी बदलाव संभव है।

विज्ञापन

कन्या राशि

किसी नए कार्य में इन्वॉल्व हो सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रमोशन मिलेगा। जटिल रोगों से मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद समाप्त होंगे।

विज्ञापन

तुला राशि

पैसे का लेन-देन संभल कर करें। पैसों को लेकर रिश्तेदारी, दोस्ती में विवाद संभव है। किसी नई जगह पर पैसा इन्वेस्ट करेंगे जो आगे चलकर मुनाफा दिलाएगा। विवादों में पड़ने से बचें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

एजुकेशन सेक्टर से जु़ड़े लोगों को सफलता मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपके व्यवहार की घर औऱ बाहर सब जगह प्रशंसा की जाएगी।

विज्ञापन

धनु राशि

विज्ञापन

खर्च की अधिकता से चिंतामग्न रहेंगे। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। किसी तरह की प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

मकर राशि

विज्ञापन

मिट्टी को भी हाथ से छू लेंगे तो वह सोना बन जाएगी। हर जगह सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि

विज्ञापन

शुक्र के राशि परिवर्तन (Shukra Gochar) के कारण भौतिक सुख-विलास पर खर्चा होगा। कहीं से पुरानी प्रॉपर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे होंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

मीन राशि

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। थोड़ा सा एक्स्ट्रा एफर्ट आपको लाभ दिला सकता है। मानसिक रूप से उद्गिन रहेंगे। धैर्य रखते हुए अपने प्रयास जारी रखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ