Sunil Sharma
Read More
Aaj ka Panchang, 27 April 2023: आज गुरुवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी-अष्टमी तिथि है। सप्तमी तिथि दोपहर 1.38 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने के कारण आज गुरु पुष्य योग भी बन रहा है जो समस्त शुभ कार्यों के लिए अतिशुभ माना गया है। पंचांग के अनुसार सूर्योदय सुबह 5.52 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.57 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.24 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.39 बजे होगा।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष
यह भी पढ़ें: ऐसे लोगों पर शनि हमेशा रहते हैं मेहरबान, 2023 में भी मिलेगी एक के बाद एक कई खुशखबरियां
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.07 बजे से 11.00 बजे तक तथा दोपहर 3.23 बजे से 4.15 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.07 बजे से 11.00 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.23 बजे से 4.15 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सायं 5.08 बजे से 6.01 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 6.37 बजे से 7.29 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 5.44 बजे से 7.23 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1.57 बजे से 3.36 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: Tone Totke: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है
आज सुबह 5.52 बजे से 7.30 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.25 बजे से 2.03 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.57 बजे से रात्रि 8.19 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 7.00 बजे से अगले दिन सुबह 5.51 बजे तक अमृत सिद्धि योग तथा गुरु पुष्य योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग अहोरात्रि है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 2.43 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।