---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang: 24 अगस्त को बन रहे हैं कई शुभ योग, पूजा मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 24 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि है। साथ ही कई प्रभावशाली योग का निर्माण हो रहा है। आइए अब जानते हैं रविवार के दिन के मुहूर्त, काल, योग और करण आदि के बारे में।

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang 24 August 2025: आज 24 अगस्त 2025 को कोई त्योहार या व्रत नहीं है, लेकिन कई प्रभावशाली योग का निर्माण हो रहा है। प्रत्येक योग का सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 11:48 मिनट से लेकर देर रात तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। हालांकि, द्वितीया तिथि से पहले प्रतिपदा तिथि रहेगी। आइए अब जानते हैं 24 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त, काल, योग, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में।

योग, नक्षत्र और करण

योग की बात करें तो आज दोपहर 12:29 मिनट से लेकर देर रात तक सिद्ध योग रहेगा, जिससे पहले भगवान शिव को समर्पित शिव योग रहने वाला है। जबकि सुबह 02:05 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र था। वहीं, इस समय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र चल रहा है। इसके अलावा आज सुबह 11:48 मिनट से लेकर कल सुबह 12:07 मिनट तक बालव करण रहेगा, जिससे पहले यानी इस समय बव करण चल रहा है।

---विज्ञापन---

चंद्रमास और सम्वत

दिशा, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त और चंद्रास्त

ग्रहों के राजा सूर्य को समर्पित आज रविवार को दिनभर दिशा शूल पश्चिम रहेगी। जबकि प्रात: काल 5 बजकर 55 मिनट पर सूर्योदय और सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर चंद्रोदय होगा। वहीं, शाम में 6 बजकर 51 मिनट पर सूर्यास्त और शाम में 7 बजकर 34 मिनट के आसपास चंद्रास्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 24 अगस्त को 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे नवग्रह, सुनने को मिल सकती है गुड न्यूज

---विज्ञापन---

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य देव और केतु ग्रह आज युति की स्थिति में सिंह राशि में संचार करेंगे।
  • चंद्र देव आज कर्क राशि और सिंह राशि में दिनभर संचार करेंगे।
  • बुध देव आद चंद्र की राशि कर्क में रहेंगे।
  • शुक्र देव आज रविवार को कर्क राशि में संचार रहेंगे।
  • सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन आज मंगल देव कन्या राशि में संचार करेंगे।
  • राहु ग्रह आज रविवार को कुंभ राशि में संचार करेंगे।
  • आज गुरु देव रविवार को मिथुन राशि में संचार करेंगे, जबकि शनि देव मीन राशि में रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: इन 3 राशियों को सफल होने से नहीं रोक पाएगा कोई, कर्क राशि में बनी चंद्र-शुक्र-बुध की युति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2025 06:42 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola