Love Rashifal: 24 अगस्त को 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे नवग्रह, सुनने को मिल सकती है गुड न्यूज

Love Rashifal: 24 अगस्त का दिन प्यार के मामले में कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा। नवग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़ें 24 अगस्त 2025, वार रविवार का प्रेम राशिफल।

Love Rashifal 24 August 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 24 August 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 अगस्त को सुबह 11:48 मिनट तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि रहेगी। जबकि दिनभर समय-समय पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, शिव योग, सिद्ध योग, बव करण और बालव करण बन रहा है। इसके अलावा कुछ ग्रह बेहद शुभ स्थिति में रहेंगे, जिसका गहरा प्रभाव सभी राशियों की लव लाइफ व सेहत पर पड़ेगा। आइए अब जानते हैं 24 अगस्त 2025 के प्रेम राशिफल के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

लव रिलेशनशिप में मौजूद मेष राशि के जातक घरवालों के समक्ष अपने प्रेम विवाह की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। उम्मीद है कि वो मान जाएंगे। विवाहित जातक जीवनसाथी संग बिताए खूबसूरत दिनों को याद करेंगे, जिससे दांपत्य जीवन तरो-ताजा होगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

हाल के दिनों में जिन वृषभ राशि के लोगों का ब्रेकअप हुआ है, उनका कोई दोस्त आपको साथी से मिलवाने का प्रयास करेगा। विवाहित जातक साथी संग कुछ वक्त बिताएंगे, जिस दौरान आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने प्रेमी और घरवालों को मिलवाने का प्रयास करेंगे। विवाहित मिथुन राशि के जातक साथी संग नए सुनहरे पल बनाएंगे, जिससे आप दोनों के बीच गर्माहट पैदा होगी।

विज्ञापन

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने साथी से शादी करने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। उम्मीद है कि इस बार वो गुस्सा नहीं होंगे, बल्कि आप दोनों किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। वहीं, विवाहिक कर्क राशिवालों को साथी संग घूमने का मौका मिलेगा। हालांकि दोस्त व भाई-बहन आपके साथ रहेंगे।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

विवाहित सिंह राशि के जातक खुलकर अपने दिल की बात साथी से कहें और रिश्ते को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश करें। दिन खत्म होने से पहले साथी संग बातचीत जरूर कर लें, इससे आप दोनों के बीच आई गलतफहमी दूर होगी।

विज्ञापन

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

हाल ही में विवाहित कन्या राशि के जातकों की पार्टनर से किसी बात पर कहासुनी हुई है, तो सुलह करने के लिए ये दिन अच्छा है। यदि आप पहल करके बात करेंगे तो आपका रिश्ता पहले जैसा नॉर्मल हो जाएगा।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

सिंगल तुला राशि के जातक 24 अगस्त को शादी के पवित्र बंधन में बंधने का फैसला कर सकते हैं। यदि विवाहित जातकों के रिश्ते में परेशानियां चल रही हैं तो आपको संबंधों को सुधारने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

विवाहित कपल के बीच तकरार होने की संभावना है। यदि रविवार को आप अपने साथी से दूर रहने की कोशिश करेंगे तो अच्छा रहेगा। हालांकि, सिंगल लोगों से उनका कोई पुराना दोस्त मिलने की इच्छा जाहिर कर सकता है। यदि रविवार को आप उनसे मिलेंगे तो अच्छा ही रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक यदि अपने रिश्ते को लेकर दुखी हैं और उसे खत्म करने का मन बना रहे हैं तो कोई भी फैसला लेने से पहले साथी से बातचीत जरूर करें। अकेला फैसला लेना सही नहीं रहेगा। विवाहित जातकों का दिन घरावालों के साथ हंसी-खुशी व्यतीत होगा।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

विवाहित जातकों को पार्टनर से खुलकर बात करने का वक्त नहीं मिलेगा। किसी न किसी काम में आप फंसे रहेंगे। लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच कोई बात बिगड़ सकती है। साथी से तकरार होने के योग हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

सिंगल जातक पूरे दिन घर पर रहेंगे और परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। वहीं, जिन लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं और अपने साथी संग खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं, ये दिन उनके लिए अच्छा रहेगा।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

विवाहित मीन राशि के जातक थका हुआ महसूस करेंगे, जिस कारण किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। खासकर साथी संग आप दूरी बनाने की कोशिश करेंगे। हालांकि वो आपकी बात को समझेंगे और आपको स्पेस देंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ