---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 23 September 2023: राधा अष्टमी पर आज आयुष्मान योग का खास संयोग, जानें चौघड़िया मुहूर्त

Aaj ka Panchang, 23 September 2023: पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। ऐसे में आज राधा अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। आज सूर्योदय 6 बजकर 27 मिनट पर है। जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 34 मिनट पर होगा। इसके साथ ही मूल नक्षत्र और सौभाग्य योग का खास […]

---खबर नीचे जारी है---

Aaj ka Panchang, 23 September 2023: पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। ऐसे में आज राधा अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। आज सूर्योदय 6 बजकर 27 मिनट पर है। जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 34 मिनट पर होगा। इसके साथ ही मूल नक्षत्र और सौभाग्य योग का खास संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, चंद्र देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। आज राहु काल सुबह 09.29 बजे से 11 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं चौघड़िया समेत आज का पूरा पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, शुक्ल पक्ष

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में दिख जाएं ये 4 जीव तो समझिए पितर हैं प्रसन्न, शुरू होने वाला है अच्छा समय

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 07.16 बजे से 9.41 बजे तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 06.27 बजे से 7.58 बजे तक रहेगा। यमगंड दोपहर 02.02 बजे से 03.33 बजे तक रहेगा। राहु काल सुबह 09.29 बजे से 11 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---खबर नीचे जारी है---

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज दोपहर 03.15 बजे से 04.42 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। शुभ का चौघड़िया सुबह 07.42 बजे से 09.12 बजे तक रहेगा। दोपहर 1.42 बजे से 15.12 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात 09:12 बजे से देर रात 12.12 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 23, 2023 05:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola