पितृ पक्ष में दिख जाएं ये 4 जीव तो समझिए पितर हैं प्रसन्न, शुरू होने वाला है अच्छा समय
Edited By Dipesh Thakur

Pitru Paksha 2023
Edited By Dipesh Thakur

Pitru Paksha 2023
Pitru Paksha 2023 Good Luck Sign: पितृ पक्ष हर साल भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक चलता है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में पूर्वजों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और दानकर्म किए जाते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से पितृ देव की कृपा प्राप्त होती है। वहीं पितृ पक्ष में कुछ जीवों का दिखना खास संकेत देते हैं। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में किन 4 जीवों का दिखना शुभ है।
पितृ पक्ष में जो कोई अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं, वे बेसब्री से कौए की प्रतीक्षा करते हैं। कहते हैं कि कौआ जब तर्पण स्थल पर आता है तो पितरों से जुड़ा खास संकेत देता है। मान्यता है कि अगर पितरों के निमित्त निकाला भोजन कौआ खा लेता हो यह इस बात का संकेत देता है कि पितर प्रसन्न हैं। ऐसे में जब पितर प्रसन्न होते हैं तो वंश और धन की वृद्धि होती है।
सनातन परंपरा में गाय को पवित्र माना गया है। कहा जाता है कि गाय में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में पितर पक्ष में गाय को देखना खास संकेत देता है। अगर पितृ पक्ष के दौरान अगर गाय को रोटी खिलाया जाता है तो उससे पितृ देव भी तृप्त होते हैं।
यह भी पढ़ें: चंद्रग्रहण के बाद शनि-राहु और केतु बनाएंगे त्रिग्रही योग, इन राशि वालों को होगा छप्परफाड़ धन लाभ
कहा जाता है कि पितृ पक्ष में जिस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध किया जाए, उस दिन कुत्ते को भी भोजन कराना चाहिए। मान्यता है कि पितृ पक्ष में ऐसा करने के पितर देव खुश होते हैं। जिससे घर-परिवार हमेशा खुशहाल रहता है। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि पितृ पक्ष पितरों श्राद्ध तिथि पर कुत्ता का दिखना शुभ है।
पितृ पक्ष में पितरों के निमित्त बनाए गए भोजन का कुछ अंश चींटी को जरूर खिलाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पितर देव भी प्रसन्न रहते हैं। दरअसल चींटियों के माध्ययम से वह भोजन पितर प्राप्त कर तृप्त हो जाते हैं। इसके साथ ही मान्यता यह भी है कि पितर पक्ष में चींटियों का दिखना खास संकेत देता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज करने की बजाए चींटियों को भोजन प्रदान करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मंगल देव बहुत जल्द संवारने जा रहे हैं इन 4 राशि वालों की किस्म्त, अमीर बनने का सपना होगा पूरा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: