---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 23 August 2023: आज रवि योग और ब्रह्म योग में स्टार्ट करें नया काम, लाभदायक रहेगा

Aaj ka Panchang, 23 August 2023: आज बुधवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। पूरे दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.57 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.53 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 10.52 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang) शक […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 23 August 2023: आज बुधवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। पूरे दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.57 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.53 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 10.52 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सिर्फ अंगूठा देख कर जानिए, सामने वाला क्या सोच रहा है!

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दोपहर 11.57 बजे से 12.49 बजे तक दुष्ट मुहूर्त एवं कुलिक योग रहेंगे। कंटक योग सायं 5.09 बजे से 6.01 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.46 बजे से 7.38 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.29 बजे से 9.21 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.31 बजे से 9.08 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.23 बजे से 2.00 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पलक झपकते किस्मत चमका देंगे ये टोटके, बिना खर्चें पूरे होंगे सारे काम

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.02 बजे से 9.16 बजे तक क्रमश: लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.52 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.20 बजे से 6.57 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.20 बजे से 11.06 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 6.02 बजे से 8.08 बजे तक रवि योग रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त रात्रि 9.44 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.39 बजे से 3.30 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। बुधवार को अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं होता है। अमृत काल का समय रात्रि 11.55 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.35 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola