हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज मार्गशीर्ष अमावस्या पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल जानने के लिए पढ़ें 20 नवंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 20 नवंबर 2025 मार्गशीर्ष यानी अगहन माह की अमावस्या तिथि है. हालांकि, आज इस तिथि का संयोग सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई शुभ योगों से हो रहा है. आइए आज के पंचांग में जानते हैं कि इस दिन के लिए शुभ मुहूर्त क्या हैं और राहुकाल-गुलिक काल सहित अन्य अशुभ मुहूर्त कौन-से हैं और कब हैं?

विज्ञापन

Aaj ka Panchang: आज 20 नवंबर 2025 मार्गशीर्ष यानी अगहन माह की अमावस्या तिथि और दिन बुधवार है. हालांकि, आज इस कृष्ण पक्ष तिथि का संयोग सर्वार्थ सिद्धि योग, विशाखा और अनुराधा नक्षत्र के साथ शोभन योग से हो रहा है. हिन्दू धर्म में अगहन माह की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. आज की तिथि में नदी-सरोवर में स्नान कर पूर्वजों और पितरों के नाम पर तर्पण, पूजा और दान करना शुभ माना गया है. कल 21 नवंबर से मार्गशीर्ष माह का शुक्ल पक्ष आरंभ हो जाएगा. आइए आज के पंचांग के अनुसार जानते हैं, इस दिन के शुभ मुहूर्त, साथ ही राहुकाल, गुलिक काल और अन्य अशुभ समय, ताकि अपने कार्यों और योजनाओं को शुभ समय पर संपन्न किया जा सके.

20 नवंबर 2025 का पंचांग

तिथि: मार्गशीर्ष (अगहन) अमावस्या
वार: बुधवार
नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र, यह 10:58 ए एम तक व्याप्त रहेगी और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगी.
योग: शोभन, यह 09:53 ए एम तक व्याप्त रहेगा और इसके बाद अतिगंड योग आरंभ होगा.
करण: किंस्तुघ्न, यह आज पूरे दिन व्याप्त रहेगा.

संवत और चंद्रमास

आज के शुभ योग

आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो हर प्रकार के कार्य की सिद्धि के उत्तम माना गया है. इस योग की शुरुआत आज 10:58 ए एम से हो रही है, जो 21 नवंबर की 06:49 ए एम तक व्याप्त रहेगी. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग शोभन और अतिगंड योग से हो रहा है. इन योगों के अलावा आप अपने कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ मुहूर्त नीचे देख सकते हैं:

विज्ञापन

आज के शुभ मुहूर्त

राशि और नक्षत्र

आज मन और बुद्धि के कारक चंद्रमा और ग्रहों के स्वामी सूर्य मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में रहेंगे. जहां तक नक्षत्र की बात है, तो चंद्रमा 10:58 ए एम तक विशाखा और फिर अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे. वहीं सूर्य आज अनुराधा नक्षत्र में रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Swastik Vastu Tips: घर में इन जगहों पर न बनाएं स्वस्तिक, अशुभ घटनाओं से रहेंगे हमेशा परेशान

विज्ञापन

आज के अशुभ काल

आज का दिशा शूल

आज मार्गशीर्ष मास की अमावस्या तिथि और दिन बुधवार है. आज के दिन चंद्रवास राहुवास उत्तर दिशा में और राहुवास दक्षिण दिशा में है. वहीं, आज के दिन के लिए दिशा शूल भी दक्षिण दिशा में है. इसलिए आपातकालीन स्थित को छोड़कर आज दक्षिण दिशा में यात्रा करना वर्जित है.

ये भी पढ़ें: Gemstone for Evil Eye: काला जादू और बुरी नजर से बचाता है यह रत्न; जानिए धारण करने का तरीका

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola