---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 2 April 2023: रविवार को द्वादशी पर इन शुभ मुहूर्त में कर सकेंगे सभी शुभ काम

Aaj ka Panchang, 2 April 2023: आज रविवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। द्वादशी पूरे दिन और रात्रि रहेगी।पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.44 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.24 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 4.49 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 2 April 2023: आज रविवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। द्वादशी पूरे दिन और रात्रि रहेगी।पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.44 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.24 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 4.49 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ध्यान रखेंगे ये बातें तो गणपति करेंगे हर दुख से पार

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 4.59 बजे से सायं 5.49 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 4.59 बजे से सायं 5.49 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.20 बजे से 11.10 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.00 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.39 बजे से 2.29 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 12.25 बजे से 1.58 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सायं 5.05 बजे से 6.39 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा, आज अभी करें गणेशजी का यह उपाय

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.24 बजे से 10.57 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.04 बजे से 3.37 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.44 बजे से रात्रि 9.37 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.23 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 4.44 बजे से 6.31 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Apr 02, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola