Aaj ka Panchang: आज इस समय करें त्रयोदशी श्राद्ध, शुक्र प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत की पूजा, पढ़ें 19 सितंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 19 सितंबर 2025, वार शुक्रवार को पितृपक्ष का त्रयोदशी श्राद्ध होगा. साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि भी है. ऐसे में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना शुभ रहेगा. चलिए अब जानते हैं देवी-देवताओं की पूजा के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति, राहु काल और दिशा शूल आदि के बारे में.

Aaj ka Panchang 19 September 2025

Credit- News 24 Gfx

Aaj ka Panchang 19 September 2025: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से 19 सितंबर 2025 का दिन खास है, क्योंकि आज शुक्र प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि है. आज के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करना शुभ रहेगा. साथ ही व्रत रखने से देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है. इसके अलावा आज पितृपक्ष का त्रयोदशी श्राद्ध भी होगा, जिसकी पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं. आइए अब जानते हैं 19 सितंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि, योग और दिशा शूल

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज देर रात 11:37 मिनट तक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी, जिसके बाद दिन खत्म होने तक चतुर्दशी तिथि रहने वाली है. साथ ही इस वक्त सिद्ध योग चल रहा है, जो रात 08:41 मिनट तक रहेगा. हालांकि, सिद्ध योग के समाप्त होते ही साध्य योग का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा. इसके अलावा आज दिनभर पश्चिम दिशा शूल रहने वाली है.

विज्ञापन

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो इस समय अश्लेषा चल रहा है, जो सुबह 07:05 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिनभर मघा नक्षत्र रहने वाला है. इसके अलावा इस वक्त गर करण चल रहा है, जो सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. गर करण के समाप्त होते ही वणिज करण का आरंभ हो जाएगा, जो चतुर्दशी तिथि तक रहेगा. चतुर्दशी तिथि के समाप्त होते ही विष्टि करण का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा.

सम्वत और चंद्रमास

chandramas

त्रयोदशी श्राद्ध की पूजा का शुभ मुहूर्त

आज दोपहर 12:09 मिनट से लेकर 12:58 मिनट तक श्राद्ध का कुतुप मुहूर्त है, जिसके समाप्त होते ही रौहिण मुहूर्त का आरंभ हो जाएगा. दोपहर 01:46 मिनट तक आज रौहिण मुहूर्त रहेगा. अंत में दोपहर 01:46 मिनट से दोपहर 04:13 मिनट तक श्राद्ध पूजा का अपराह्न काल रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त और चंद्रोदय

  • सूर्योदय और सूर्यास्त: प्रात: काल 06:27 और शाम 06:39 पर
  • चंद्रोदय: 20 सितंबर 2025 को प्रात: काल 04:48 पर
  • चंद्रास्त: शाम 05:18 पर

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • शुक्र की राशि तुला में आज मंगल देव संचार करेंगे.
  • शुक्र देव सिंह राशि में केतु ग्रह के साथ युति स्थिति में रहेंगे.
  • चंद्र देव आज कर्क राशि और सिंह राशि में संचार करेंगे.
  • गुरु देव आज बुध की राशि मिथुन राशि में रहेंगे.
  • बुध देव कन्या राशि में सूर्य देव के साथ युति स्थिति में रहेंगे.
  • राहु ग्रह आज शनि की राशि कुंभ में अकेले रहेंगे, जबकि शनि भी मीन राशि में किसी ग्रह के साथ युति स्थिति में नहीं रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 19 सितंबर को वरुण और गुरु ग्रह का गोचर, जानें 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा होगा असर?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ