falseAaj ka Panchang, 18 May 2023: आज गुरुवार को इन मुहूर्त में करें पूजा, पूर्ण होगी हर इच्छा
Author: Sunil Sharma
2023-05-18 05:15:28
Aaj ka Panchang, 18 May 2023: आज गुरुवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.38 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.09 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.08 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 6.07 बजे होगा।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष
यह भी पढ़ें: रातोंरात आपको करोड़पति बना सकती है यह छोटी सी मूर्ति, जानिए कैसे?
शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.01 बजे से 10.55 बजे तक एवं दोपहर 3.28 बजे से 4.22 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.01 बजे से 10.55 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.28 बजे से 4.22 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सायं 5.17 बजे से 6.11 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 6.23 बजे से 7.17 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 5.28 बजे से 7.11 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1.59 बजे से 3.42 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: आज ही करें वटवृक्ष का यह उपाय, हनुमानजी पूरी करेंगे हर इच्छा
आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)
आज सुबह 5.38 बजे से 7.19 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.23 बजे से 2.05 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.09 बजे से रात्रि 8.28 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 5.38 बजे से 7.22 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.39 बजे से 3.33 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.56 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। अमृत काल 2.40 बजे से 4.16 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines