Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Aaj ka Panchang, 17 May 2023: आज बुधवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष तिथि है। प्रदोष रात्रि 10.28 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.38 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.08 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.31 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 5.00 बजे होगा।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष
यह भी पढ़ें: Tone Totke: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.44 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 11.50 बजे से 12.44 बजे तक एवं कंटक योग सायं 5.16 बजे से 6.11 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.23 बजे से 7.18 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.12 बजे से 9.07 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.11 बजे से 8.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.17 बजे से 1.59 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: Ganeshji Ke Upay: रोजाना सिर्फ एक बार बोलें यह गणेश मंत्र, हर इच्छा होगी पूरी
आज सुबह 5.38 बजे से 9.01 बजे तक क्रमश: लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.42 बजे से 12.23 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.27 बजे से 7.08 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.27 बजे से 11.04 बजे तक शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। विजय मुहूर्त दोपहर 2.38 बजे से 3.32 बजे तक रहेगा। बुधवार को अभिजीत मुहूर्त के समय राहुकाल होने से यह मान्य नहीं होगा। अमृत काल 12.15 बजे से 1.50 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।