हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 January 2026: राहुकाल के साथ भद्रा का भी रहेगा साया, जानें किस मुहूर्त में करें पूजा-मांगलिक कार्य?

Aaj Ka Panchang: आज 17 जनवरी 2026, वार शनिवार को राहुकाल के साथ-साथ भद्रा का साया भी रहेगा. ऐसे में मांगलिक कार्य करने के लिए बहुत ही कम वक्त मिलेगा. यहां पर पंचांग के जरिए जान सकते हैं 17 जनवरी 2026 के शुभ-अशुभ समय से लेकर योग-नक्षत्र के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 17 January 2026: राहुकाल और भद्रा, दोनों को ही शुभ कार्य करने के लिए अशुभ माना गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, काफी समय बाद आज 17 जनवरी 2026 को राहुकाल के साथ भद्रा का साया मंडरा रहा है. इसके अलावा कई अशुभ योग भी बन रहे हैं, जिनका गहरा असर मानव जीवन पर होगा. चलिए अब 17 जनवरी 2026, वार शनिवार (समर्पित- शनि देव और हनुमान जी) के पंचांग के बारे में.

तिथि

17 जनवरी 2026 के दिन की शुरुआत माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि से हुई है, जो केवल 4 मिनट तक रही थी. चतुर्दशी तिथि के बाद अब अमावस्या तिथि चल रही है, जो देर रात तक रहने वाली है.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल में मूल रहेगा, जिसका समापन सुबह करीब 8 बजे होगा. मूल नक्षत्र के बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन दिन के अंत के साथ ही होगा.

विज्ञापन

योग

17 जनवरी 2026 के दिन की शुरुआत व्याघात योग से हुई है, जो रात करीब 9 बजे तक रहेगा. इसके बाद हर्षण योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहेगा. हालांकि, इस बीच सुबह करीब 8 बजे के आसपास आडल योग शुरू होगा, जो देर रात तक रहेगा. इसके अलावा सुबह 7 बजे से 8 बजे (लगभग) तक विडाल योग रहेगा.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 03 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर (18 जनवरी 2026)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 04 बजकर 45 मिनट पर

ये भी पढ़ें- Kalyug Ka Raja: कलयुग में राहु ग्रह का चल रहा है राज, इन 4 राशियों की कभी भी रातों-रात चमक सकती है किस्मत

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र ग्रह: धनु राशि में 17 जनवरी 2026, वार शनिवार को रहने वाले हैं.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 17 जनवरी 2026, वार शनिवार को रहने वाले हैं.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 17 जनवरी 2026, वार शनिवार को रहने वाले हैं.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 17 जनवरी 2026, वार शनिवार को रहने वाले हैं.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 17 जनवरी 2026, वार शनिवार को रहने वाले हैं.
  • बुध ग्रह: धनु राशि से निकलकर मकर राशि में 17 जनवरी 2026, वार शनिवार को गोचर करेंगे.
  • सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह: मकर राशि में 17 जनवरी 2026, वार शनिवार को रहने वाले हैं.

17 जनवरी 2026 का शुभ समय

17 जनवरी 2026 का अशुभ समय

करण

करण की बात करें तो प्रात: काल में विष्टि रहेगा, जिसका समापन सुबह करीब 11 बजे होगा. विष्टि करण के बाद शकुनि करण का आरंभ हो रहा है, जो अगले दिन (18 जनवरी 2026) की सुबह तक रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola