Aaj ka Panchang 17 August 2025: सूर्य उपासना के लिए संक्रांति का दिन बेहद खास होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर महीने संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। जब भी जिस राशि में सूर्य का गोचर होता है, उस दिन उसी राशि के नाम से संक्रांति मनाई जाती है। 17 अगस्त को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर सुबह 2 बजे सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। हालांकि आज नवमी तिथि शाम 07:24 मिनट तक ही रहेगी, जिसके बाद दशमी का आरंभ होगा।

नक्षत्र, करण और योग

नक्षत्र की बात करें तो सुबह 03:17 मिनट से देर रात तक मृगशीर्ष नक्षत्र रहेगा, जिससे पहले रोहिणी रहने वाला है। जबकि सुबह 08:29 से लेकर शाम 07:24 मिनट तक गरण करण रहेगा, जिससे पहले तैतिल करण का योग बन रहा है। वहीं, गरण करण के खत्म होते ही वणिज का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 01:40 मिनट तक व्याघात योग रहेगा, जिसके खत्म होते ही हर्षण योग का संयोग बन रहा है।

---विज्ञापन---

सूर्योदय, सूर्यास्तचंद्रोदय और चंद्रास्त

सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन रोहिणी व्रत भी है। साथ ही मलयालम नव वर्ष का आरंभ हो रहा है। इसके अलावा पूरे दिन दिशा शूल पश्चिम रहेगी। वहीं, रविवार को सूर्योदय प्रात: काल 05 बजकर 51 मिनट के आसपास हो सकता है। जबकि सूर्यास्त शाम में करीब 06 बजकर 58 मिनट पर और चंद्रास्त दोपहर में 02 बजकर 11 मिनट पर होगा। बता दें कि 17 अगस्त की जगह 18 अगस्त को प्रात: काल 12 बजकर 24 मिनट के आसपास चंद्रोदय होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: 31 अगस्त तक इस राशि के लोगों को रहना है सतर्क, ग्रहों के अशुभ योग से जीवन में मचेगी उथल-पुथल

---विज्ञापन---

संवत और चंद्रमास

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

---विज्ञापन---

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र देव वृषभ राशि में रहेंगे।
  • शुक्र देव मिथुन राशि में रहेंगे।
  • गुरु देव भी मिथुन राशि में रहेंगे।
  • मंगल देव कन्या राशि में मौजूद रहेंगे।
  • सूर्य देव कर्क राशि और सिंह राशि में रहेंगे।
  • बुध देव कर्क राशि में रहेंगे।
  • केतु ग्रह सिंह राशि में रहेंगे।
  • शनि देव मीन राशि में रहेंगे।
  • राहु ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सूर्य की कृपा से 2 राशियों की लव लाइफ में सुधार होना पक्का, जीवनसाथी का मूड रहेगा रोमांटिक

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।