News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Aaj ka Panchang 17 August 2025: सूर्य उपासना के लिए संक्रांति का दिन बेहद खास होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर महीने संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। जब भी जिस राशि में सूर्य का गोचर होता है, उस दिन उसी राशि के नाम से संक्रांति मनाई जाती है। 17 अगस्त को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर सुबह 2 बजे सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। हालांकि आज नवमी तिथि शाम 07:24 मिनट तक ही रहेगी, जिसके बाद दशमी का आरंभ होगा।
नक्षत्र की बात करें तो सुबह 03:17 मिनट से देर रात तक मृगशीर्ष नक्षत्र रहेगा, जिससे पहले रोहिणी रहने वाला है। जबकि सुबह 08:29 से लेकर शाम 07:24 मिनट तक गरण करण रहेगा, जिससे पहले तैतिल करण का योग बन रहा है। वहीं, गरण करण के खत्म होते ही वणिज का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 01:40 मिनट तक व्याघात योग रहेगा, जिसके खत्म होते ही हर्षण योग का संयोग बन रहा है।
सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन रोहिणी व्रत भी है। साथ ही मलयालम नव वर्ष का आरंभ हो रहा है। इसके अलावा पूरे दिन दिशा शूल पश्चिम रहेगी। वहीं, रविवार को सूर्योदय प्रात: काल 05 बजकर 51 मिनट के आसपास हो सकता है। जबकि सूर्यास्त शाम में करीब 06 बजकर 58 मिनट पर और चंद्रास्त दोपहर में 02 बजकर 11 मिनट पर होगा। बता दें कि 17 अगस्त की जगह 18 अगस्त को प्रात: काल 12 बजकर 24 मिनट के आसपास चंद्रोदय होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Video: 31 अगस्त तक इस राशि के लोगों को रहना है सतर्क, ग्रहों के अशुभ योग से जीवन में मचेगी उथल-पुथल



ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सूर्य की कृपा से 2 राशियों की लव लाइफ में सुधार होना पक्का, जीवनसाथी का मूड रहेगा रोमांटिक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।