हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Aaj ka Panchang, 16 April 2023: आज वरुथिनी एकादशी पर इन मुहूर्त में करें शुभ कार्य, अवश्य सफल होंगे

विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 16 April 2023: आज रविवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे बरुथिनी एकादशी भी कहा जाता है। एकादशी सायं 6.14 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन शतभिषा और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.51 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.16 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.01 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ें: बहुत जल्द इस राशि पर लगेगी शनि की साढ़ेसाती, करेंगे ये उपाय तो मिलेगा शुभ फल

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.04 बजे से 5.55 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह सायं 5.04 बजे से 7.55 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.12 बजे से 11.04 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.55 बजे से 12.47 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.38 बजे से 2.29 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 12.21 बजे से 1.57 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.10 बजे से 6.47 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ें: Mole on Face: होंठ का तिल कामुक और ललाट का तिल करोड़पति बनाता है

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.15 बजे से 10.51 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.03 बजे से 3.39 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.51 बजे से रात्रि 9.39 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 4.07 बजे से अगले दिन सुबह 6.02 बजे तक पुष्कर योग भी बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 9.26 बजे से 10.55 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola