---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 15 June 2023: आज प्रदोष पर ये हैं शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang, 15 June 2023: आज गुरुवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी तिथि है। द्वादशी प्रातः 8.32 बजे तक रहेगी, उसके बाद प्रदोष आरंभ होगी। पूरे दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.22 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.46 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 4.53 बजे […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 15 June 2023: आज गुरुवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी तिथि है। द्वादशी प्रातः 8.32 बजे तक रहेगी, उसके बाद प्रदोष आरंभ होगी। पूरे दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.22 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.46 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 4.53 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – आषाढ़ माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आज ही करें लाल किताब में दिया शराब का यह टोटका, रातों रात चमक उठेगा बिजनेस

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.01 बजे से 10.57 बजे तक एवं दोपहर 3.36 बजे से 4.32 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.01 बजे से 10.57 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.36 बजे से 4.32 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सायं 5.28 बजे से 6.24 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 6.18 बजे से 7.14 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 5.22 बजे से 7.07 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 2.06 बजे से 3.50 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kaalsarp Dosh: भिखारी को भी करोड़पति बना देता है कालसर्प योग, बस कर लें ये छोटा सा काम

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.33 बजे से 7.16 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.27 बजे से 2.11 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.22 बजे से रात्रि 8.38 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.46 बजे से 3.41 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.00 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 9.17 बजे से 10.56 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 15, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola