---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 15 January 2023: आज बनें ये शुभ मुहूर्त, कर सकते हैं ये काम

Aaj ka panchang, 15 January 2023: आज रविवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी सायं 7.45 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि लगेगी। पूरे दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र रहेगा। उदया तिथी होने के कारण देश के बहुत से हिस्सों में आज मकर संक्रान्ति तथा पोंगल का पर्व भी […]

---विज्ञापन---

Aaj ka panchang, 15 January 2023: आज रविवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी सायं 7.45 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि लगेगी। पूरे दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र रहेगा। उदया तिथी होने के कारण देश के बहुत से हिस्सों में आज मकर संक्रान्ति तथा पोंगल का पर्व भी मनाया जाएगा। सूर्योदय सुबह 7.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.55 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.21 बजे तथा चन्द्रास्त 12.12 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दोपहर 4.11 बजे से 4.54 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग दोपहर 4.11 बजे से 4.54 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.26 बजे से 11.09 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.52 बजे से 12.35 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.18 बजे से 2.02 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.14 बजे से 1.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 12.29 बजे से 1.47 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.57 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.56 बजे से 3.16 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.55 बजे से रात्रि 9.16 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। आज के पंचांग के अनुसार अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.15 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.23 बजे से 3.05 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर 12.32 बजे से 2.12 बजे तक रहेगा। इन सभी शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 15, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola