हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 December 2025: सफला एकादशी पर 1 घंटे तक रहेगा राहुकाल, शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर नक्षत्र-करण जानें

Aaj Ka Panchang: आज 15 दिसंबर 2025, वार सोमवार को सफला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, जो कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. हालांकि, आज राहुकाल के साथ-साथ कई योग भी बन रहे हैं. चलिए पंचांग की मदद से जानते हैं 15 दिसंबर 2025 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 15 December 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए सफला एकादशी का खास महत्व है, जिसका व्रत आज 15 दिसंबर 2025 को रखा जा रहा है. माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से सफला एकादशी का व्रत रखते हैं और विष्णु जी की पूजा करते हैं, उन्हें हर तरह के पाप से मुक्ति मिलती है. साथ ही जीवन में खुशहाली का वास होता है. चलिए अब जानते हैं 15 दिसंबर 2025, शिव जी को समर्पित वार सोमवार के पंचांग के बारे में.

आज की तिथि

आज के पावन दिन की शुरुआत पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि से हुई है, जो कि देर रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगी. एकादशी तिथि के बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाली है.

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र ग्रह- तुला राशि में पूरे दिन रहेंगे.
  • शनि ग्रह- मीन राशि में पूरे दिन रहेंगे.
  • राहु ग्रह- कुंभ राशि में पूरे दिन रहेंगे.
  • केतु ग्रह- सिंह राशि में पूरे दिन रहेंगे.
  • मंगल ग्रह- धनु राशि में पूरे दिन रहेंगे.
  • गुरु ग्रह- मिथुन राशि में पूरे दिन रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह- वृश्चिक राशि में पूरे दिन रहेंगे.
  • बुध ग्रह- वृश्चिक राशि में पूरे दिन रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह- वृश्चिक राशि में पूरे दिन रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Pisces Arthik Horoscope 2026: मीन राशि वालों को निवेश से लाभ होगा या सालभर रहेगी पैसों की कमी? पढ़ें आर्थिक राशिफल

विज्ञापन

आज के नक्षत्र

आज प्रात: काल से लेकर सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा. चित्रा नक्षत्र के बाद स्वाति नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कि कल सुबह तक रहने वाला है.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 26 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- प्रात: काल 03 बजकर 45 मिनट पर (16 दिसंबर 2025)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 02 बजकर 04 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

आज के करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत बव से हुई है, जो सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. बव करण के बाद बालव करण का आरंभ होगा, जो कि रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में कौलव करण रहेगा.

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

आज के शुभ-अशुभ योग

आज प्रात: काल से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक शोभन योग रहेगा. शोभन योग के बाद अतिगण्ड योग का आरंभ होगा, जो कि कल सुबह तक रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Video: 2026 में किन ग्रहों की कृपा से चमकेगा कुंभ राशि वालों का भाग्य और कौन-से ग्रह बिगाड़ेंगे काम? जानें वार्षिक राशिफल और उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola