Pisces Arthik Horoscope 2026: मीन राशि वालों को निवेश से लाभ होगा या सालभर रहेगी पैसों की कमी? पढ़ें आर्थिक राशिफल

Pisces Arthik Rashifal 2026 Prediction: मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति ग्रह हैं, जिनका साथ 2026 में इन्हें समय-समय पर मिलेगा. चलिए वार्षिक आर्थिक राशिफल के जरिए जानते हैं कि 2026 मीन राशि वालों के लिए नौकरी, व्यापार, बचत, खर्च, निवेश और संपत्ति आदि के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

Pisces Arthik Horoscope 2026

Photo Credit- News24GFX

Meen Rashi Arthik Varshik Rashifal Prediction 2026: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का उल्लेख मिलता है, जिनमें आखिरी स्थान मीन राशि को प्राप्त है. गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह को मीन राशि का स्वामी माना जाता है, जो कि धन, धर्म, भाग्य, ज्ञान, संतान, उच्च शिक्षा, विवाह और समृद्धि आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, सालभर मीन राशि वालों को देवगुरु बृहस्पति ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त नहीं होगी, लेकिन इसके कारण कोई बड़ी समस्या भी नहीं आएगी.

विज्ञापन

2026 में देवगुरु बृहस्पति ग्रह के अलावा सूर्य, मंगल और बुध आदि ग्रह मीन राशि वालों के जीवन में परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं. खासकर, धन कमाने में मुश्किल होगी. चलिए अब जानते हैं मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति 2026 में कैसी रहेगी.

विज्ञापन

व्यापार-

मीन राशि के व्यापारियों के लिए साल 2026 के शुरुआती 9 माह मिलेजुले रहने वाले हैं. इस दौरान व्यापार के संबंध में हर तरह का जोखिमभरा काम करने से बचें और विरोधियों से बचकर रहें. अक्टूबर माह में अच्छी डील्स मिल सकती हैं, जिनसे लाभ होगा. हालांकि, साल के आखिरी 3 माह में व्यापार में ज्यादा मंदी देखने को मिलेगी. 2026 में उन लोगों को ज्यादा लाभ होगा, जिन्होंने हाल ही में काम करना शुरू किया है.

नौकरी-

जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें 2026 में औसत से बेहतर परिणाम मिलेंगे. यदि आप दिल लगाकर ऑफिस में काम करेंगे तो किसी बड़ी परेशानी में नहीं उलझेंगे. इसके अलावा बॉस से विवाद होने की भी संभावना नहीं है. साल के आखिरी महीनों में वरिष्ठों की नजरों में आप अपनी जगह बना पाने में सफल होंगे. नौकरी बदलने के लिए फरवरी, मई, अगस्त और दिसंबर का समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

निवेश-

2026 में मीन राशि वालों को भूमि-भवन से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे. संभावना है कि इस साल आप दिवाली अपने नए घर में मनाएंगे. हालांकि, जिन लोगों का पहले से ही अपना घर है, वो संपत्ति में निवेश करने की योजना बनाएंगे. जुलाई के बाद आप कोई पुराना वाहन भी खरीद सकते हैं. गोल्ड व शेयर बाजार में निवेश करना साल के अंत में अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

सावधानी-

बिना पढ़े या जल्दबाजी में किसी भी पेपर पर साइन न करें, नहीं तो पुराने किसी जमीन या प्लाट के चलते किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं. साल 2026 में आपकी कोई कीमती चीज खो सकती है, इसलिए अपनी चीजों को लेकर सावधान रहें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ