हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 May 2026: आज गुरु प्रदोष व्रत पर बन रहा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang: आज 14 मई 2026, दिन गुरुवार को प्रदोष व्रत है. गुरुवार को प्रदोष व्रत होने से यह गुरु प्रदोष होगा. गुरु प्रदोष व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. चलिए पंचांग से दिनभर के शुभ-अशुभ समय, योग, नक्षत्र और करण के बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें 14 मई 2026 का पंचांग.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 14 May 2026: आज 14 मई 2026, दिन गुरुवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि पर शुभ संयोग बन रहा है. आज गुरु प्रदोष व्रत के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. यह योग बेहद शुभ माना जाता है. इस योग को इच्छाओं या कार्यों को सिद्ध करने वाला माना जाता है. आज गुरुवार को गुरु प्रदोष व्रत भी है. यह दिन शिव जी की पूजा के लिए अच्छा होता है. इस दिन प्रदोष काल में यानी शाम के समय पूजा करने का महत्व होता है.

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी पर दिनभर शुभ-अशुभ समय, योग और नक्षत्र क्या रहने वाला है. इसके बारे में पंचांग के जरिए जान सकते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

तिथि, नक्षत्र, करण और योग

तिथि – द्वादशी
माह – ज्येष्ठ
पक्ष – कृष्ण पक्ष
नक्षत्र – रेवती और अश्विनी
योग – प्रीति और आयुष्मान
करण – तैतिल, गर और वणिज
दिन – गुरुवार
दिशाशूल – दक्षिण

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Shukra Gochar: 11 जून को पुष्य नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन 4 राशियों को देगा लाभ, मिलेगा अपार पैसा

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:31
सूर्यास्त – शाम 07:04
चन्द्रोदय – सुबह 04:00, 15 मई
चन्द्रास्त – शाम 04:23

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Labh Drishti Yog: आज बन रहा बुध-गुरु का लाभ दृष्टि योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सुखमय होगा जीवन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष द्वादशी पर गुरु प्रदोष व्रत के दिन नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शुक्र ग्रह का वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर होगा. सूर्य ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. इस प्रकार से गुरु प्रदोष के दिन ग्रह स्थिति रहने वाली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Shani Jayanti 2026: देशभर में प्रसिद्ध हैं शनिदेव के ये 5 मंदिर, यहां दर्शन से मिलती है साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola