---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 14 June 2023: बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में न करें शुभ कार्य

Aaj ka Panchang, 14 June 2023: आज बुधवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी-द्वादशी तिथि है। एकादशी प्रातः 8.48 बजे तक रहेगी। पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.22 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.07 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.53 बजे होगा। आज का पंचांग इस […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 14 June 2023: आज बुधवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी-द्वादशी तिथि है। एकादशी प्रातः 8.48 बजे तक रहेगी। पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.22 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.07 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.53 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – आषाढ़ माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 11.53 बजे से 12.49 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 11.53 बजे से 12.49 बजे तक एवं कंटक योग सायं 5.28 बजे से 6.24 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.18 बजे से 7.14 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.10 बजे से 9.05 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.07 बजे से 8.51 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.21 बजे से 2.05 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: आज शाम करें ये एक उपाय, रातोंरात बदल जाएगा भाग्य

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.32 बजे से 9.00 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सबह 10.43 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.38 बजे से 7.22 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.38 बजे से 11.11 बजे तक क्रमश शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.45 बजे से 3.41 बजे तक रहेगा। आज बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं होगा। अमृत काल सुबह 6.26 बजे से 8.02 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 14, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola