Sunil Sharma
Read More
Aaj ka panchang, 12 January 2023: आज गुरुवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी एवं षष्ठी तिथि है। पंचमी दोपहर 4.37 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ होगी। आज ही स्वामी विवेकानंद जयंती भी है। आज पूरे दिन पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे सूर्योदय सुबह 7.18 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.53 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.36 बजे तथा चन्द्रास्त 10.43 बजे होगा।
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, कृष्ण पक्ष
सूर्य – धनु राशि में रहेगा
यह भी पढ़ें: Shiv Puran ke Upay: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं प्रदोष के उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां
आज सुबह 10.44 बजे से 11.26 बजे तक एवं दोपहर 2.56 बजे से 3.37 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.44 बजे से 11.26 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 2.56 बजे से 3.37 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 4.19 बजे से सायं 5.01 बजे तक रहेगा। आज यमघण्ट योग सुबह 7.57 बजे से 8.39 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.15 बजे से 8.33 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) का समय दोपहर 1.55 बजे से 3.14 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: अगर घर में है तुलसी तो ध्यान रखें ये नियम, वरना बर्बाद हो जाएंगे
आज सुबह 7.18 बजे से 8.37 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.35 बजे से 3.14 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.53 बजे से 7.33 बजे तक अमृत का चौघडिया रहेगा। अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 12.14 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.21 बजे से 3.03 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7.19 बजे से 9.06 बजे तक रहेगा। पंचांग के अनुसार इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।