Aaj ka Panchang, 12 August 2023: आज शनिवार को एकादशी पर ये मुहूर्त दिलाएंगे सफलता
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka Panchang, 12 August 2023: आज शनिवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है जिसे परम एकादशी भी कहा जाता है। पूरे दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। सूर्योदय सुबह 5.57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.07 बजे होगा। चन्द्रोदय 2.52 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 4.35 बजे होगा।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण अधिकमाह, कृष्ण पक्ष
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 5.48 बजे से 7.34 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 6.41 बजे से 7.34 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.59 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.45 बजे से 2.38 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.31 बजे से 4.24 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 2.05 बजे से 3.44 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.07 बजे से 10.46 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज सुबह 7.35 बजे से 9.14 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.49 बजे से सायं 5.28 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.49 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.32 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.43 बजे से 3.36 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.05 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 9.26 बजे से 11.12 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.