---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Love Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों का कैसे रहेगा दिन? पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 9th May 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन 12 में से कुछ राशियों के लोगों के लिए सबसे बुरा रह सकता है। वहीं कुछ को उनका पहला प्यार वापस भी मिल सकता है। चलिए जानते हैं 9 मई 2024 का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा या परेशानियां?

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Love Rashifal 9th May 2024: आमतौर पर आज के समय में कपल्स के बीच धीरे-धीरे प्यार खत्म होता जा रहा है। लगाव और अपनापन की कमी की वजह से लोग एक दूसरे से दूर हो रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो जिंदगीभर अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए प्रयास करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र की मदद से पता किया जा सकता है कि आपकी मैरिड लाइफ में प्यार बरकरार रहेगा या नहीं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़िए 9 मई 2024, दिन गुरुवार का दैनिक लव राशिफल।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Rahu Nakshatra Parivartan: राहु के नक्षत्र परिवर्तन से इन 6 राशियों को होगी धन हानि!

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रह सकता है। घर खर्च के पैसों को लेकर पत्नी से लड़ाई हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

शादी करने की बात को लेकर माता-पिता से बहस हो सकती है। जिन लोगों की साल 2023 में शादी हुई है, वो पार्टनर के साथ मूवी डेट पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों की पार्टनर से किसी बेकार की बात पर बहस हो सकती है। जिन लोगों की उम्र शादी लायक हो गई है, उनका आज रिश्ता पक्का हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें आज अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। अगर आपका रिश्ता वक्त के साथ मजबूत होता गया, तो भविष्य में आप दोनों की शादी हो सकती है।

सिंह राशि

न्यूली मैरिड कपल के बीच किसी फालतू बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। सिंगल लोग दोस्तों के साथ शहर से दूर घूमने के लिए जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

मैरिड़ कपल्स की लड़ाई हो सकती है। अगर समय रहते आपने बात को नहीं संभाला, तो आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं।

तुला राशि

बच्चों की शादी की बात को लेकर, आज आप दोनों के बीच लड़ाई हो सकती है। सिंगल लोग शाम में अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

जिन लोगों का पिछले साल तलाक हुआ है, उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मैरिड कपल का दिन रोजाना की तरह ही मिलाजुला रह सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों की आज पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ सकती है कि आज ही आपका तलाक हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

जिन लोगों की इसी साल जनवरी में शादी हुई है, उनका जल्द ही तलाक हो सकता है। सिंगल लोगों की भाई से लड़ाई हो सकती है।

कुंभ राशि

पिछले साल अगर आपका ब्रेकअप हुआ था, तो माह के अंत तक आपको अपना पुराना प्यार वापस मिल सकता है। शादीशुदा लोग डिनर करने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

सिंगल लोगों को उनका करीबी दोस्त शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। मैरिड कपल एक हफ्ते के लिए शहर से दूर घूमने के लिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Rahu Nakshatra Parivartan: राहु के नक्षत्र परिवर्तन से इन 6 राशियों को होगी धन हानि!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 09, 2024 06:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola