Vastu Tips: कई बार न चाहते हुए भी घर में किन्हीं कारणों से नेगेटिविटी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसके पीछे वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है। आप कुछ आसान सी वास्तु टिप्स अपना कर इन सभी दोषों को दूर कर सकते हैं। इन उपायों से घर की नेगेटिविटी भी पूरी तरह से खत्म की जा सकती है। जानिए ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स के बारे में
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: मनचाहा भाग्य पाने के लिए रात में चुपचाप करें ये उपाय
इन उपायों से दूर होगा घर की नेगेटिव एनर्जी (Vastu Tips)
घर के ईशान कोण में लगाएं तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को शुभ माना गया है। इस पौधे को घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्वी) दिशा में लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। यदि आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं और वह लगातार फलता-फूलता है तो यह घर में सकारात्मक ऊर्जा होने का संकेत है।
प्रतिदिन दें लोबान की धूप
सुबह और शाम आरती के समय घर के सभी कमरों में गोबर के कंडे पर लोबान तथा धूप जलाकर उसका धुंआ देना चाहिए। इस उपाय से घर में मौजूद सभी तरह की नेगेटिव शक्तियां भी बाहर निकल जाती है। इस उपाय को लगातार कई दिनों तक करना चाहिए।
घर में जलाएं कपूर की टिकिया
कपूर सात्विक प्रकृति का होता है। जब भी आपको ऐसा लगे कि घर में नेगेटिव एनर्जी आ रही है, या आपके काम अपने आप ही बिगड़ रहे हैं तो आपको अपने घर के सभी कमरों में कपूर जलाना चाहिए। इससे भी तुरंत आराम मिलेगा। इस उपाय को लगातार कुछ दिनों तक करने से नेगेटिव एनर्जी पूरी तरह से दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Hanumanji ke Upay: हर संकट की काट है हनुमानचालिसा के ये उपाय, आप भी ऐसे करें
लगाएं नमक का पौंछा
सप्ताह में एक बार घर में सेंधा नमक के पानी से पौंछा लगाना चाहिए। ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन कभी भूल से भी नमक का पौंछा न लगाएं। नकम समस्त प्रकार की नेगेटिव एनर्जी को सोख लेता है। इसके साथ ही इस उपाय से कई वास्तु दोष भी आसानी से दूर हो जाते हैं।
घर में प्रतिदिन 5 मिनट के लिए करें कीर्तन
आप पूरे दिन में कभी भी केवल 5 मिनट के लिए सपरिवार एकत्रित होकर भगवान का नामस्मरण करें। ऐसा करने से उस घर में रहने वाली सभी पैशाचिक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। साथ ही साथ घर में लक्ष्मी का भी स्थाई वास होता है। दुर्भाग्य को दूर करने के लिए इससे अधिक आसान और शक्तिशाली उपाय नहीं है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines