Tone Totke: यदि ज्योतिष के नियमों से चला जाए और सही दिशा में सही तरह से मेहनत की जाए तो व्यक्ति बहुत कम समय में धनवान बन सकता है। ज्योतिष शास्त्रों में ऐसे अनगिनत उपाय दिए गए हैं जो व्यक्ति के भाग्य को बदल सकते हैं। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार भाग्य बदलने वाले ये उपाय निम्न प्रकार हैं
यह भी पढ़ें: इस मंदिर में महिलाओं के वस्त्र पहन कर पुरुष करते हैं पूजा, मिलती है सरकारी नौकरी और सुंदर पत्नी!
आप भी आजमाएं ये उपाय (Tone Totke)
- अपने घर के पूजास्थल या ईशान कोण में भोजपत्र, ताम्रपत्र या चांदी पर बना श्रीयंत्र रखें। उसकी नियमपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा करवाकर उसकी नित्य पूजा करें। इससे अखंड लक्ष्मी प्राप्त होती है।
- दीपावली की रात को लक्ष्मी पूजा के बाद 11 हल्दी की गांठ लेकर उन्हें एक पीले कपड़े में बांध दें। इसके बाद लक्ष्मी-गणेश जी के आगे देसी घी की दीपक जलाकर 11 माला ‘ऊँ वक्रतुण्डाय हं’ मंत्र का जप करें। मंत्र जप के बाद इस गांठ को ‘श्रीं श्रीं’ बोलते हुए अपने घर की तिजोरी में रख दें। प्रतिदिन धूप देने से लक्ष्मी प्राप्त होगी।
- दीपावली की शाम को किसी पवित्र स्थान पर स्थित अशोक के वृक्ष से उसकी थोड़ी सी जड़ लेकर आए और उसे अपने घर की तिजोरी में रखे दें। इससे घर में लगातार धन आने लगेगा।
- किसी शुभ मुहूर्त में एक चांदी की डिब्बी में अर्क (अकोड़ा), छाक (छिला), खैर, अपामार्ग, पीपल की जड़, गूलर की जड़ खेजड़े की जड़, दुर्वा एवं कुशा की जड़ लेकर उन्हें एक साथ रख दें। अब इस डिब्बी की प्रतिदिन पूजा करें। इससे सभी नौ ग्रह अनुकूल बन जाएंगे और जीवन में कभी धन एवं सुख की कमी नीं आएगी।
- प्रतिदिन सुबह जल्दी स्नान कर ब्रह्म मुहूर्त में सूर्योदय के समय लक्ष्मी सूक्त और श्रीसूक्त का 21 बार पाठ करें। ऐसा लगातार 108 दिन तक करने से धन संबंधी समस्त परेशानियां दूर होती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines