Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के स्वभाव और उसके विचार के बारे में बताया गया है। बता दें कि कुछ ऐसी राशियां होती हैं जिनका दिल बर्फ की तरह ठंडा होता है। माना जाता है कि इन राशियों का स्वभाव उदासीनता के लिए प्रसिद्ध हैं। साथ ही ये राशि के लोग काफी दूरदर्शी भी होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी राशियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। तो आज इस खबर में उन्हीं चार राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं जो अपने दूरदर्शी प्रवृत्ति के लिए जानें जाते हैं हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोग स्वभाव के काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने लक्ष्यों पर काफी अडिग होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वाले लोग सतह पर संयमित और स्थिर होते हैं। इन लोगों का व्यवाहार लोगों के प्रति रुढ़ली होता है। ये लोग किसी को जवाब भावुकता के बजाए तर्क से देते हैं। ये लोग निर्णय भी तर्क के आधार पर ही लेते हैं। मकर राशि वाले लोग सबसे ज्यादा महत्व, दक्षता और व्यावहारिकता को देते हैं।
वृश्चिक राशि
ज्योतियों के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले लोग काफी तीव्रता और चुंबकीय स्वभाव के होते हैं। वृश्चिक राशि वाले लोगों के अंदर काफी जुनून भरा रहता है। ये लोग दूसरे के चीजों पर भी अधिकार जताने वाले होते हैं, क्योंकि वृश्चिक राशि वाले लोग अपने व्यवहार को अच्छे तरह से प्रदर्शन करने में माहिर होते हैं। वृश्चिक राशि वाले लोगों को जब खतरा या विश्वासघात महसूस होता है तो ये लोग कठोर दिल वाले बन जाते हैं। लेकिन इनमें ये खास बात ये होती हैं कि अपने कठोरता के बावजूद भी गहरे भावनात्मक संबंधों की चाह रखते हैं।
कुंभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि वाले लोग बहुत ही तेज और दूरदर्शी होते हैं। ये लोग किसी भी समय अपनी धुन पर ही चलते हैं। इनका जीने का तरीका बिल्कुल दूसरों से अलग होता है, जो इनको दूसरों के स्वभाव से काफी अलग बनाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि वाले लोग अपनी आजादी को काफी महत्व देते हैं। ये लोग किसी के दबाव में आकर काम नहीं करना पसंद करते हैं। कुंभ राशि के लोग दूसरों का भरोसा बड़े ही आसानी से जीत लेते हैं।
कन्या राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, कन्या राशि वाले लोग पूर्णतावादी होते हैं। ये लोग अपने जीवन के हर समय उत्कृष्टता के लिए कोशिश करते हैं। कन्या राशि वाले लोग दूसरों के प्रति भावुकता से ज्यादा व्यावहारिकता को महत्व देते हैं। साथ ही ये लोग तर्कसंगत के साथ रिश्तों को बढ़ाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद छाया ग्रह करने जा रहे हैं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, 3 राशियों की जाग जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- किसी की भी भावनाओं को पढ़ने में माहिर होते हैं ये 3 राशि के लोग, जानें यहां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
11 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines