Rahu Gochar: डेढ़ साल बाद छाया ग्रह करने जा रहे हैं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, 3 राशियों की जाग जाएगी किस्मत

Rahu Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ अगले माह में राहु का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। राहु के नक्षत्र परिवर्तन से तीन राशि के लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही इन राशियों के करियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि राहु के गोचर से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।

Rahu Nakshatra Gochar 2024

Rahu Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह समय-समय पर अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। बता दें कि जब भी ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो राशियों पर जरूर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में राहु ग्रह को माया ग्रह के नाम से जाना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छाया ग्रह कई वर्षों बाद शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, रहस्यों के देव राहु इस समय रेवती नक्षत्र में विराजमान हैं। रेवती नक्षत्र ग्रहों के युवराज बुध ग्रह का नक्षत्र है।

बता दें कि 18 साल बाद राहु रेवती नक्षत्र से निकलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने से 3 राशियों का भाग्य बदलने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि राहु के गोचर से किन-किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है।

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का नक्षत्र परिवर्तन कई मायने में लाभप्रद साबित हो सकता है। राहु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान धन निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से तालमेल अच्छा-खासा बना रहेगा। आप ऑफिस में अपने कार्यों को सरलता से पूरे करेंगे। बता दें कि आपके कार्यों से बॉस प्रसन्न होगा। साथ ही आपके जीवनशैली में निखार आएगा। सेहत संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। राहु के शुभ प्रभाव से घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। राहु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान नई नौकरी लगने की प्रबल संभावना बन रही है।

मकर राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि वाले लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। राहु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान मकर राशि वाले लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए–नए स्रोत बनेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्य व्यापार में डबल का मुनाफा होगा। जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप नई गाड़ी, प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही आय में भी वृद्धि के योग बन रहा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आपके करियर में गजब का बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही सीनियर से काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के कई सारे अवसर भी मिलेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कारोबारियों के लिए यह समय बहुत ही बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ