हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

31 December Horoscope: साल के आखिरी दिन बनेगा 2024 का अंतिम त्रिपुष्कर योग, 7 राशियों को होगा हर काम में तिगुना लाभ!

31 December Horoscope: 31 दिसंबर, 2024 और 1 जनवरी, 2025 को त्रिपुष्कर योग का संयोग पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से हो रहा है। वहीं 31 दिसंबर को पूरे दिन ध्रुव योग भी रहेगा। इससे यह दिन बेहद खास संयोग निर्मित कर रहा है, जो 7 राशियों के लिए काफी लकी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 7 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

31 December Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार, मंगलवार 31 दिसंबर, 2024 साल की विदाई का दिन है। विदा होता हुआ यह साल यूं तो सभी राशियों के लिए लाभकारी है, लेकिन 7 राशियों के लिए यह वरदान के समान साबित होगा। इस दिन इस साल का अंतिम त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इससे यह दिन यानी केवल 31 दिसंबर ही नहीं बल्कि 1 जनवरी, 2025 भी त्रिपुष्कर योग से प्रभावित हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में त्रिपुष्कर योग को बहुत शुभ माना गया है, जिसमें कोई काम करने से जबरदस्त सफलता मिलती है और प्रचुर मात्रा में धन लाभ होता है।

बन रहे हैं ये शुभ संयोग

पंचांग के अनुसार, 31 दिसंबर, 2024 और 1 जनवरी, 2025 को त्रिपुष्कर योग का संयोग पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से हो रहा है। वहीं 31 दिसंबर को पूरे दिन ध्रुव योग भी रहेगा। इस तरह त्रिपुष्कर योग, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और ध्रुव योग 31 दिसंबर को बेहद खास बना रहे हैं। यहां एक और सबसे अच्छी बात यह है कि इस दिन चंद्र और सूर्य दोनों ही धनु राशि में विराजमान रहेंगे।

राशियों पर असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह विशेष योग अत्यंत शुभ फलदायक है। इसमें किए गए कार्य तीन गुना फल देते हैं। चाहे आप निवेश करें, नए व्यवसाय की शुरुआत करें या किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंचें, यह योग आपकी किस्मत को संवारने का मौका देता है। इस शुभ योग में 7 राशियों को विशेष रूप से तिगुना लाभ होने का संकेत हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

मेष राशि

इस त्रिपुष्कर योग में मेष राशि के जातकों के लिए करियर में शानदार अवसर मिलेंगे। यदि आप प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सुनहरा साबित होगा। व्यापार से जुड़े लोग किसी बड़े सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं। निवेश और संपत्ति के मामले में लाभ के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुख-समृद्धि का अनुभव होगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा। पुराने निवेश से अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वेतनवृद्धि या विशेष बोनस मिलने की संभावना है। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय बेहद शुभ है। परिवार में भी आनंद का माहौल रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस योग के दौरान मेहनत का तिगुना फल मिलेगा। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग जैसे लेखक, कलाकार, और मीडिया से जुड़े लोग खास लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा, और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह समय नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बड़ा हासिल कर सकते हैं। साझेदारी में किया गया काम अत्यधिक लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी और आप नई ऊर्जा के साथ जीवन का आनंद लेंगे। बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह योग हर क्षेत्र में शुभ परिणाम लेकर आएगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के प्रबल योग हैं। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। वित्तीय क्षेत्र में कोई बड़ा लाभ होगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय संपत्ति और निवेश से जुड़े मामलों में लाभदायक होगा। यदि आप घर या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय अत्यंत शुभ है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी, और पुराने विवाद सुलझ जाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह योग आध्यात्मिक और आर्थिक प्रगति का संकेत है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कला, संगीत, और लेखन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। निवेश से तिगुना लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola