3 zodiac signs careful 2024: साल 2024 दो दिन में शुरू होने वाला है। ऐसे में कुछ लोगों के मन में ये विचार जरूर आता है कि साल 2024 कितना भाग्यशाली रहेगा या कष्टदायक रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। तो आज इस खबर में ऐसी तीन राशियों के बारे में विस्तार से जानेंगे जिसे साल 2024 में सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो उन्हें नुकसान हो सकता है। आइए उन 3 राशियों के बारे में जानते हैं।
2024 में 3 राशि वालों को रहना होगा सतर्क
कर्क राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में शनि उलटी चाल चलने वाले हैं। जिससे जातक को शनि के प्रभाव और उसकी उलटी चाल से सतर्क रहना होगा। माना जा रहा है कि कर्क राशि के जातक के घर-परिवार में कलह-क्लेश, खर्चों में वृद्धि और कारोबार में घाटा हो सकता है। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको तनाव भी रहने की संभावना है। ऐसे में कर्क राशि के जातक अपने किसी भी कार्य को सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें- नए साल में 4 राशि वालों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाले जातकों के लिए साल 2024 आचरण पर डिपेंड रहेगा। यदि जातक की कुंडली में शनि और राहु अपनी किसी तरह का प्रभाव डालते हैं, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही जातक को अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। किसी भी प्रकार का तामसिक आहार करने से बचना होगा। वरना आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं।
कन्या राशि
साल 2024 कन्या राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण भरा रहने वाला है। माना जा रहा है कि साल 2024 के शुरुआत में ही कन्या राशि के जातकों की नई जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। नए साल में दूसरों के साथ व्यवहार बना कर रखना होगा, वरना किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसलिए कन्या राशि के जातकों को साल 2024 में सतर्क रहना होगा।
यह भी पढ़ें- नए साल में रहना चाहते हैं टेंशन से मुक्त, तो जरूर करें ये चमत्कारी उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
8 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines