Budh Gochar: 31 दिसंबर को होगा बुध का गोचर, इन 4 राशियों का भाग्य मारेगा जोर
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Budh Gochar: इस वर्ष का अंतिम गोचर 31 दिसंबर 2022 को होगा। इस दिन वक्री बुध मकर से धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही इस वर्ष की समाप्ति भी हो जाएगी। ज्योतिष में बुध को वाणी, बुद्धि कौशल, कम्यूनिकेशन स्किल्स, व्यापार और मैनेजमेंट स्किल्स का कारक माना गया है। ऐसे में वक्री गति से होने वाले गोचर का सभी राशियों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।
प्रख्यात एस्ट्रोलॉजर एम. एस. लालपुरिया के अनुसार बुध का यह राशि परिवर्तन (Budh Gochar) सभी राशियों के जातकों को प्रभावित करेगा। इसका मुख्य असर लोगों की एजुकेशन, उनके कॅरियर और बिजनेस पर पड़ेगा। बुध के वक्री होने के कारण अधिकतर लोगों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा हालांकि दूसरे ग्रहों के कारण यह काफी हद तक संतुलित हो जाएगा। फिर भी 4 राशियों के लिए यह बहुत ही शुभ रहने वाला है। जानिए इन 4 राशियों के बारे में
बुध ग्रह का वक्री गोचर मिथुन राशि के लिए सौभाग्य लेकर आया है। इस राशि के जातक अपना स्वयं का व्यापार आरंभ कर सकेंगे। यदि जॉब में हैं तो सहयोगी कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। परिजनों के सहयोग से कोई नया स्टार्टअप भी शुरू हो सकता है। लगातार आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहने से जीवन में भी तरक्की होगी।
31 दिसंबर को होने वाले इस राशि परिवर्तन के फलस्वरूप व्यापार में तरक्की होगी। जॉब में प्रमोशन हो सकता है अथवा जॉब ही चेंज कर सकते हैं। फैमिली लाइफ भी आनंददायक रहेगी। लंबे समय से आपके जो कार्य अब तक अटके हुए थे, वे भी पूरे होने लगेंगे। विदेश से भी कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर साथी सहकर्मियों के सहयोग से किसी बड़ी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लेंगे। जीवन में आ रही समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।
वक्री बुध मकर राशि से धनु में जा रहा है। अतः इसका मकर राशि पर भी अत्यधिक प्रभाव पड़ेगा। मकर राशि के लिए जल्द अच्छे दिन आएंगे। परिवार में कोई धार्मिक या शुभ कार्य हो सकता है। जो भी कार्य करेंगे, उसी में परिजनों, दोस्तों व अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: