हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रूस पर ट्रंप के एक्शन पर जेलेंस्की की प्रतिक्रिया, बोले- बयानों के साथ कार्रवाई भी होनी चाहिए

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर आक्रामक रुख अपना लिया है। साथ ही युद्ध खत्म नहीं करने पर रूस को कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी दी है। इस चेतावनी पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रतिक्रिया व्यक्त की और बयान देने की बजाय कार्रवाई करने को कहा।

विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने कड़ा रुख अपना लिया है।

Volodymyr Zelensky Respond: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को चेतावनी दी है कि अगर युद्ध समाप्त नहीं किया तो वे रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। इस बयान पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ बयानों से काम नहीं चलेगा, रूस के खिलाफ कई कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने शनिवार रात लाइव वीडियो अपलोड करके यूक्रेन पर रूस के सबसे बड़े हवाई हमले की निंदा की और रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया।

रूस के हमलों को बेशर्म प्रतिक्रिया बताया

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रूस अब और ज्यादा आक्रामक हो गया है। बेशर्म के साथ हर रोज हमले करके यूक्रेन को कष्ट और नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन शांति वार्ता नहीं करना चाहते। वे सिर्फ परीक्षा ले रहे हैं कि अगर वे अड़े रहेंगे तो देखें कि कौन-क्या कर सकता है? यूक्रेन की सेना हमलों से और हमलों के बाद के हालातों से निपटने के लिए फील्ड में जुटी है। यूक्रेन शांति स्थापना के लिए अपनी तरफ से प्रयास कर रहा है, लेकिन पुतिन युद्धविराम से बच रहे हैं।

फरवरी 2022 के बाद किया सबसे बड़ा हमला

जेलेंस्की ने कहा कि फरवरी 2022 के बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला 7 सितंबर 2025 को किया। यह हमला उस शांति प्रयास की प्रतिक्रिया है, जो यूक्रेन यूरोपीय देशों के साथ मिलकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के जरिए कर रहा है। रूस की सेना ने 800 से ज्यादा ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं, जिनमें से 4 बैलिस्टिक मिसाइलें थीं।

विज्ञापन

ज्यादातर ड्रोन बेलारूस के रास्ते यूक्रेन के हवाई एरिया में घुसे, जिन्होंने मंत्रिमंडल भवन को टारगेट किया। भवन की ऊपरी मंजिलों पर बने घरों और दफ्तरों में आग लग गई थी। जापोरिज्जिया में 20 से ज्यादा घर और किंडरगार्टन ध्वस्त हुआ है। क्रिवी री में गोदाम और ओडेसा में रिहायशी इमारत पर मिसाइलें दागीं। सूमी क्षेत्र के सफोनिव्का, चेर्निहिव क्षेत्र में 2 लोगों की मौत हमले में हुई।

राष्ट्रपति ट्रंप ने की है ये घोषणा

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को मीडिया के सामने एक घोषणा की है। उन्होंने यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में रूस पर अतिरिक्त और कड़े प्रतिबंध लगाने की बात कहीं। पत्रकार ने जब उनसे सवा पूछा कि क्या वह रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को कड़े करेंगे? पुतिन को दंडित करने के लिए तैयार हैं? राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हा, मैं इसके लिए तैयार हूं। अगर रूस और यूक्रेन का युद्घ जारी रहेगा तो रूस पर दूसरे चरण में कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola