Russia-Ukrain War Zaporizhzhia Nuclear Power Plant Fire: यूरोप के सबसे बड़े परमाणु प्लांट में अचानक आग लग गई। इस घटना से पूरे यूरोप में अफरा-तफरी मच गई है। दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में मौजूद जेपोरिजिया परमाणु प्लांट में आग लगने की खबर ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। इस परमाणु प्लांट में आग कैसे लगी? हर कोई इस सवाल का जवाब ढूंढने में लगा है। मगर इसी बीच रूस और यूक्रेन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दोनों देश इस आग के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
रूस के कब्जे में है जेपोरिजिया परमाणु प्लांट
बता दें कि यूक्रेन पर हमला करने के बाद से ही जेपोरिजिया परमाणु प्लांट रूस के कब्जे में है। रूसी सैनिक इस प्लांट पर नजर रख रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन ने रूस को इस हादसे का दोषी बताया है तो वहीं रूस यूक्रेन पर इसका आरोप लगा रहा है। जेपोरिजिया परमाणु प्लांट में मौजूद रूस के गवर्नर येवगेनी बालित्स्की का कहना है कि यूक्रेन की सेना ने एनर्जोडार शहर पर जमकर गोलाबारी की, जिसकी वजह से परमाणु प्लांट के कूलिंग सिस्टम में आ लग गई।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat का फाइनल से पहले कैसे बढ़ा वजन? जानें अदालत के सामने क्या बोलीं रेसलर
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शेयर किया वीडियो
हालांकि यूक्रेन ने रूस के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि रूस ने खुद इस परमाणु प्लांट में आग लगाई है और इसका सारा इल्जाम यूक्रेन के सिर डाल दिया है। हालांकि रेडिएशन लेवल अभी सामान्य स्तर पर है। इसलिए घबराने की बात नहीं है।
6 कूलिंग सिस्टम बंद
येवगेनी बालित्स्की के अनुसार परमाणु प्लांट के सभी छह कूलिंग सिस्टम को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी कड़ी निगरानी की जा रही है। इस प्लांट में विस्फोट का कोई खतरा नहीं है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
IAEA के कर्मचारी तैनात
बता दें जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेपोरिजिया प्लांट से काला धुआं उठते हुए साफ देखा जा सकता है। ये परमाणु प्लांट निप्रो नदी के पूर्वी तट पर मौजूद है। नदी का पश्चिमी तट यूक्रेन के पास है तो पूर्वी तट पर रूस का कब्जा है। संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था (IAEA) के कर्मचारी भी जेपोरिजिया प्लांट में तौनात हैं। उन्होंने दोनों देशों को संयम बरतने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- Neeraj Chopra की घड़ी ने उड़ाए लोगों के होश, कीमत जानकर आपको भी लगेगा शॉक
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
32 mins ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
2 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
3 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
4 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
4 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
5 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
5 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines