Zambia Uncovers Chinese Cybercrime Syndicate : अफ्रीकी देश जांबिया ने चीन के एक इंटरनेट फ्रॉड करने वाले साइबर क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में कुल 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 22 चीनी नागरिक हैं। जांबिया के अधिकारियों ने चीन की ओर से संचालित होने वाली एक कंपनी पर छापेमारी की थी। उन्होंने इसे साइबर क्राइम के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा अचीवमेंट बताया है।
चीन की इस कंपनी का नाम गोल्डन टॉप सपोर्ट सर्विसेज है। इसने जांबिया के कई लोगों को कॉल सेंटर एजेंट्स के तौर पर काम पर रखा था। छापेमारी के दौरान यहां से कई उपकरणों समेत ऐसी डिवाइस मिली हैं जिनके जरिए कॉल करने वाला अपनी लोकेशन छिपा सकता है। इसके अलावा यहां से हजारों की संख्या में सिम कार्ड भी बरामद हुए थे। यह छापेमारी राजधानी लुसाका के रोमा इलाके में स्थित कंपनी के परिसरों पर हुई थी।
महीनों से जानकारी जुटा रहा था जांबिया
रिपोर्ट्स के अनुसार जांबिया की एजेंसियां देश में इंटरनेट फ्रॉड के मामलों में तेजी से इजाफा होने के बाद महीनों से इसे लेकर जानकारी जुटा रही थीं। देश के ड्रग एनफोर्समेंट कमीशन के डायरेक्टर जनरल नसोन बांडा ने बताया कि गोल्डन टॉप सपोर्ट सर्विसेज ने जांबिया के ऐसे लोगों को काम पर रखा था जिन पर शक होने की संभावना नहीं थी और उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। बता दें कि हालिया छापेमारी बीते मंगलवार को हुई थी।
स्क्रिप्ट देकर करवाया जाता था फर्जीवाड़ा
बांडा ने कहा कि काम पर रखे गए लोगों को व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, चैटरूम्स व अन्य प्लेटफॉर्म्स पर मोबाइल यूजर्स को चूना लगाने के लिए बातचीत करने का काम दिया गया था। इसके लिए उन्हें एक स्क्रिप्ट भी दी जाती थी। छापेमारी के दौरान कंपनी परिसर से 11 सिम बॉक्स मिले थे। इनमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल सिम कार्ड दोनों शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस कंपनी ने बड़ी संख्या में जांबियाई नागरिकों के साथ धोखाधड़ी की थी।
हथियार भी मिले, हिरासत में हैं 22 चीनी
छापेमारी के दौरान इस बात के सबूत मिले हैं कि यह कंपनी अफ्रीकी देशों के साथ-साथ सिंगापुर, पेरू और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लोगों को भी निशाना बना रही थी। छापेमारी में 2 हथियार और 78 राउंड एम्युनिशन भी मिला है। इसके अलावा दो वाहन भी जब्द किए गए हैं। इस मामले में गिरफ्तार किए गए जांबिया के नागरिकों के जमानत पर छोड़ दिया गया है जबकि चीन के 22 और कैमरून के एक नागरिक को हिरासत में रखा गया है।
ये भी पढ़ें: कई देशों में पहली बार Defence Attaches की तैनाती कर रहा भारत
ये भी पढ़ें: कोकेन के नशे में भाषण दे रहे थे बाइडेन! ट्रंप ने की ड्रग टेस्ट की मांग
ये भी पढ़ें: इंसानों की हड्डियों से बनती है ये ड्रग, इस देश में लगी नेशनल इमरजेंसी
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
3 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
6 hrs agoLIVE: भोपाल में परिवार के 4 सदस्यों का गला रेतकर आरोपी ने किया सुसाइड
9 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
9 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
10 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
22 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines