Zakir Naik in Pakistan: देश में कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और मनी लॉड्रिंग जैसे आरोपों में वांछित जाकिर नाइक पाकिस्तान पहुंच गया है। भारतीय कानून से बचने के लिए जाकिर नाइक फरार है और मलेशिया में रह रहा है। भारत सरकार लगातार जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है। उस पर हेट स्पीच, मनी लॉन्ड्रिंग और धार्मिक कट्टरपंथ को बढ़ाना देने के आरोप हैं।
दरअसल जाकिर नाइक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर पहुंचा है। इस्लामाबाद पहुंचने पर जाकिर नाइक का भव्य स्वागत किया गया है। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए धार्मिक मामलों के मंत्रालय के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। नाइक अगले 20 दिन पाकिस्तान में रहेगा। नाइक इस्लामाबाद, लाहौर और कराची में कार्यक्रमों को संबोधित करेगा।
पाकिस्तान जाने की जताई थी इच्छा
जाकिर नाइक सोमवार की सुबह इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। जाकिर के शेड्यूल के मुताबिक नाइक 5 और 6 अक्टूबर को कराची, 12-13 अक्टूबर को लाहौर और 19-20 अक्टूबर को इस्लामाबाद में कार्यक्रम को संबोधित करेगा।
दरअसल जाकिर नाइक ने एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के साथ बातचीत में पाकिस्तान का दौरा करने की इच्छा जताई थी। जाकिर ने कहा था कि 2020 में उसने पाकिस्तान जाने का प्लान बनाया था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते प्लान कैंसिल करना पड़ा था।
इंटरव्यू के दौरान जाकिर नाइक से पूछा गया था कि वह मलेशिया के बजाय पाकिस्तान क्यों नहीं गया। इस पर जाकिर ने कहा था कि पाकिस्तान जाना उसके लिए आसान था, क्योंकि भारत के पड़ोसी देश में लोग उसे जानते और पहचानते हैं।
भारत में मोस्ट वॉन्टेड है जाकिर नाइक
भारत में जाकिर नाइक मोस्ट वॉन्टेड है। प्रवर्तन निदेशालय और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने नाइक को वॉन्टेड घोषित कर रखा है। लाइक पर भड़काऊ भाषण देने, मनी लॉन्ड्रिंग करने और आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप है। 2017 में जाकिर नाइक मलेशिया भाग गया था। उसके पास मलेशिया और सऊदी अरब की नागरिकता है।
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
3 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
7 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
8 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
9 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
9 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
9 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
16 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
22 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines