Who is Zainab Nasrallah: हिजबुल्लाह चीफ हसन नसराल्लाह और उसकी जैनब नसराल्लाह इजरायली हमले में मारे गए हैं। इजरायल ने शुक्रवार को लेबनान के बेरूत स्थित इमारतों पर हमला किया था। इसी हमले में जैनब और उसके पिता हिजबुल्लाह चीफ के मारे जाने की खबर है। इजरायल के चैनल 12 ने यह दावा किया है। हालांकि हिजबुल्लाह या लेबनान के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हसन नसराल्लाह पर हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।
ये भी पढ़ेंः Hassan Nasrallah कौन? जो इजरायल अटैक में ढेर! दावा- हिजबुल्लाह का टॉप लीडर जिंदा
कौन है जैनब नसराल्लाह
- जैनब नसराल्लाह, हसन नसराल्लाह की बेटी है। हसन लेबनान के मिलिटेंट ग्रुप हिजबुल्लाह का चीफ था। हिज्बुल्लाह एक राजनीतिक और मिलिट्री संगठन है।
- जैनब नसराल्लाह के बारे में पब्लिक में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन जैनब को हिजबुल्लाह का वफादार सिपाही माना जाता था।
- 2022 में अपने भाई हादी की मौत पर जैनब ने परिवार की प्रतिक्रिया दी थी। हादी को इजरायल ने 1997 में मार गिराया था। अल-मनार टीवी को दिए अपने साक्षात्कार में जैनब ने कहा था कि जब मेरा भाई शहीद हुआ उस समय मेरे परिजन ने आंसू का कतरा नहीं बहाया।
इजरायली मिलिट्री के मुताबिक शुक्रवार को बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हुए हमले में बाप-बेटी मारे गए। बेरूत में इजरायल के हमले जारी हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दक्षिणी बेरूत में हुए हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 91 लोग मारे घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः हिजबुल्लाह से सीधी जंग क्यों चाहता इजरायल? Benjamin Netanyahu बड़ी भूल तो नहीं कर रहे
हसन नसराल्लाह की मौत पर अलग-अलग दावे
इजरायली आर्मी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदव सोशानी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हिजबुल्लाह चीफ हसन नसराल्लाह मारा गया है। एक और मिलिट्री प्रवक्ता डेविड अवराहम ने एएफपी के साथ बातचीत में हसन नसराल्लाह के मारे जाने की बात कही। वहीं हिजबुल्लाह से जुड़े एक सूत्र ने एएफपी से कहा कि शुक्रवार की शाम से ही नसराल्लाह के साथ संपर्क नहीं हो पाया है।
संबंधित खबरें
नेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
37 mins agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
2 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
2 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
5 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
14 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
17 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
18 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
23 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines