Electrician Proposal Note: एक महिला उस समय हैरान रह गई जब उसके घर काम करने आए एक इलेक्ट्रीशियन ने उसके लिए प्रपोजल नोट छोड़ दिया। नॉर्थ कैरोलिना की 28 साल की मैसियन मैक्रेकेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रीशियन की करतूत को शेयर किया और अपने परेशानी बयां की।
मैसियन ने एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि मैं कुछ पुरुषों की दुस्साहस पर लगातार हैरान हूं। मैसियन मैक्रेकेन की पोस्ट को 5.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। मैसियन मैक्रेकेन ने बताया कि उसके पति कोल्टन ने कुछ दिनों पहले कारोबार शुरू किया है। उनके ऑफिस में कुछ पंखे लगने थे। इसके लिए उन्होंने एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया।
ये भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुए ये Comic Celebrity! पुलिस कर रही जांच
मैसियन ने बताया कि इस दौरान वो भी अपने पति के नए ऑफिस में पहुंची। इस दौरान इलेक्ट्रीशियन काम पर जुटा था। मैसियन मैक्रेकेन ने इलेक्ट्रीशियन से कहा कि कुछ गद्दे और सोफे हटाने हैं, क्या वो उसकी मदद करेगा? मैसियन मैक्रेकेन के अनुरोध पर इलेक्ट्रीशियन ने अजीब जवाब देते हुए कहा कि मैं इसके लिए हमेशा तैयार रहूंगा। उसका जवाब सुनकर मैसियन अपने पति के ऑफिस से लौट गई और अपने काम पर जुट गई।
इलेक्ट्रीशियन गया तो ऑफिस आई, जो देखा चौंक गईं मैसियन
मैसियन के मुताबिक, इलेक्ट्रीशियन जब काम खत्म करके लौट गया, तब वो पति के ऑफिस पहुंची। वहां उसने एक नोट देखा जिस पर कुछ लिखा था। जब मैसियन ने उसे पढ़ा तो चौंक गई। नोट पर लिखा था कि मैं आपको परेशानी में डालने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, लेकिन आप शादीशुदा होने के बावजूद बिल्कुल खूबसूरत हैं। यदि आप कभी कुछ मौज-मस्ती या कुछ और करना चाहें, तो मुझे खुशी होगी। यदि नहीं, तो बस इस नोट पर ध्यान दें। आप बहुत खूबसूरत हैं।
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
4 mins agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
5 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
14 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
15 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
18 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
19 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
22 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines