Yevgeny Prigozhin Death Mystery : रूस में बुधवार को विमान हादसे में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) की मौत के बाद कई सारे रहस्य हैं, जो सामने आने बाकी हैं। कहा जा रहा है कि प्रिगोझिन की हत्या राज्य (रूस) प्रायोजित है। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति के खिलाफ जिसने आवाज उठाई वह रहस्यमय हालात में मारा गया। कुछ सालों का रिकॉर्ड भी यही कह रहा है।
वैगनर के लड़ाकों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव
अब येवगेनी प्रिगोझिन को लेकर आरोप लग रहा है कि ब्लादिमीर पुतिन ने यह हत्या करवाई है। यह सामान्य अवधारणा हो सकती है, लेकिन यह सवालों में है। इस बीच यह जानकारी भी सामने आ रही है कि वैगनर के लड़ाकों को रूसी राज्य के प्रति निष्ठा की शपथ पर हस्ताक्षर करने के आदेश दिए गए हैं।
वैगनर प्रमुख को मिली थी चेतावनी
वहीं, बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर अपनी ताजा प्रतिक्रिया दी है। अलेक्जेंडर का कहना है कि उन्होंने प्रिगोझिन के जीवन के खतरे के बारे में दो बार चेतावनी दी थी। समाचार एजेंसी बेल्टा से बात करते हुए बेलारूस के राष्ट्रपति ने यह खुलासा किया है।
सीरियल किलर्स की खौफनाक कहानियां, किसी ने 250 लोगों तो एक ने अपने 6 बच्चों को मार डाला
अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मानें तो उन्होंने वैगनर सेना की मॉस्को की ओर मार्च के दौरान पहली बार और दूसरी चेतावनी प्रिगोझिन और उनके लेफ्टिनेंट दिमित्री उत्किन के बीच बैठक के दौरान दी थी। बावजूद इसके उनकी विमान हादसे में मौत हो गई।
… तो मैं मर जाऊंगा
उनके मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी बेलारूस के राष्ट्रपति ने कहा था कि येवगेनी, क्या आप समझते हैं कि आप अपने लोगों को बर्बाद कर खुद भी नष्ट होना चाहते हैं। उस पर प्रिगोझिन ने प्रतिक्रिया में कहा था कि तब मैं मर जाऊंगा।
यहां पर जानकारी दे दें कि अलेक्जेंडर लुकाशेंको बेलारूस के सबसे ताकतवर नेता माने जाते हैं और इसके साथ ही वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बेहद करीबी भी माने जाते हैं। प्रिगोझिन की मौत के पीछे उनके रूसी समकक्ष का हाथ है।
यूरोप को पुतिन पर संदेह
उधर, अमेरिका और पश्चिमी खुफिया एजेंसियों का आरोप है कि यह दुर्घटना जानबूझकर की गई, जिसमें प्रिगोझिन मारे गए हैं। इस पर बेलारूस के राष्ट्रपति का कहना है कि विमान को कैसा गिराई गया? इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।
(Provigil)
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
2 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
9 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
9 hrs agoLIVE: आज अयोध्या धाम अपना गौरव प्राप्त कर चुकी है- सीएम योगी
12 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
12 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
12 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
13 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines