Nepal Plane Crash: नेपाल विमान दुर्घटना से कुछ मिनट पहले एक एयर होस्टेस ने फ्लाइट के अंदर टिकटॉक वीडियो बनाया था। यति एयरलाइंस की एयर होस्टेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एयर होस्टेस की पहचान 24 साल की ओशिन अले मागर के रूप में हुई है। बता दें कि ओशिन अले उन चार केबिन क्रू सदस्यों में से एक थे, जिनकी विमान हादसे (Nepal Plane Crash) में रविवार को मौत हो गई थी।
ओशिन अले नेपाल की लोकप्रिय टिकटॉक स्टार थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ओशिन एक बॉलीवुड गाने पर हल्के मूड में डांस करती दिख रही हैं। हादसे के बाद ट्विटर यूजर्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक यूजर ने लिखा, “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”
और पढ़िए –चोरी के दोषियों को ‘तालिबानी सजा’; चार लोगों के हाथ काटे, सार्वजनिक रूप से कोड़े भी बरसाए
एयर होस्टेस के पिता बोले- उसे काम पर जाने से मना किया था
बताया जा रहा है कि एयर होस्टेस का परिवार घर में माघे संक्रांति पर्व मनाने की तैयारी कर रहा था तभी उन्हें विमान दुर्घटना (Nepal Plane Crash) की खबर मिली। ओशिन के पिता मोहन अले मागर ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मकर संक्रांति होने के कारण उन्होंने बेटी को काम पर जाने से मना किया था, लेकिन ओशिन ने कहा था कि वो दो फ्लाइट की ड्यूटी पूरी कर जल्द घर लौट आएगी।
और पढ़िए –Dawood Ibrahim: NIA को मिली अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की लोकेशन, हाल ही किया दूसरा निकाह
दो साल से येति एयरलाइंस के साथ जुड़ी थी ओशिन
ओशिन यति एयरलाइंस के साथ दो साल से काम कर रही थी। मूल रूप से चितवन के माडी की रहने वाली ओशिन नौकरी शुरू करने के बाद से काठमांडू में रह रही थी। उसने छह महीने पहले अपने माता-पिता को काठमांडु आकर रहने को कहा था।
ओशिन की दो बहनें और एक भाई है। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी बेटी है। उसका भाई अभी चार साल का है। वह अपने भाई और बहनों को शिक्षा के लिए काठमांडू ले गई थी। ओशिन की दो साल पहले पोखरा में शादी हुई थी और उनके पति फिलहाल यूके में हैं।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
6 mins agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
2 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
2 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
11 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
18 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
20 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines