चोरी के दोषियों को 'तालिबानी सजा'; चार लोगों के हाथ काटे, सार्वजनिक रूप से कोड़े भी बरसाए

Talibani punishment

Talibani Punishment: तालिबान ने मंगलवार को कंधार के अहमद शाही स्टेडियम में सार्वजनिक रूप से चोरी और लूट के दोषियों में से चार लोगों के हाथ काट दिए। साथ ही अन्य दोषियों को कोड़े भी मारे गए।

विज्ञापन

गवर्नर कार्यालय के एक प्रवक्ता हाजी ज़ैद ने कहा, विभिन्न अपराधों के लिए फुटबॉल स्टेडियम में नौ लोगों को कोड़े मारे गए। प्रवक्ता के अनुसार, दोषियों को 35-39 बार कोड़े मारे गए। घटना के समय तालिबान के अधिकारी, धार्मिक मौलवी, बुजुर्ग और स्थानीय लोग स्टेडियम में मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सजा की तस्वीरें वायरल

चोरी और लूट के दोषियों को सजा देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नौ लोग घास पर बैठे अपनी सजा का इंतजार कर रहे हैं।

मानवाधिकार अधिवक्ता और अफगान पुनर्वास मंत्री और शरणार्थियों के मंत्री के पूर्व नीति सलाहकार, शबनम नसीमी ने दर्शकों के रूप में तालिबान अधिकारियों के साथ स्टेडियम में बैठे पुरुषों की एक तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन

अफगानी पत्रकार ने लिखा- इतिहास दोहरा रहा है

अफगानिस्तान के पत्रकार तजुदेन सोरौश ने ट्विटर पर स्टेडियम के बाहर की एक तस्वीर शेयर की। सोरौश ने लिखा कि इतिहास फिर से खुद को दोहरा रहा है। 1990 के दशक की तरह तालिबान ने एक बार फिर से सार्वजनिक दंड देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

बता दें कि तालिबान ने दिसंबर में एक व्यक्ति की हत्या के दोषी को सार्वजनिक रूप से फांसी दे दी थी। तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद यह पहली सार्वजनिक फांसी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ