Yahya Sinwar: 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला हुआ, जिसमें करीब 1200 लोगों ने अपनी जान खो दी थी। इस हमले का मास्टरमाइंड याह्या सिनवार था। इजराइल तभी से सिनवार को खत्म करने की तमाम कोशिशें कर रहा था। गुरुवार को इजराइली सेना ने गाजा में एक ऑपरेशन किया, जिसमें हमास चीफ याह्या सिनवार को मार गिराया है। इजराइली सेना के हमले में मरने वालों में सिनवार के अलावा दो और आतंकी थे। इस बात की पुष्टि इजराइल की सेना IDF ने की है। आखिर कौन था याह्या सिनवार? इससे पहले इजराइली जेलों में क्यों रहा? पढ़िए सबकुछ।
IDF ने की मौत की पुष्टि
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, सिनवार को आखिरी बार 10 अक्टूबर के एक वीडियो में देखा गया था। जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक छोटी सी सुरंग में जाते हुए दिखा था। इजराइल ने एक्स पर सिनवार की मौत की जानकारी देते हुए लिखा 7 अक्टूबर को भयानक नरसंहार किया गया, जिसमें 1200 से ज्यादा इजराइली पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की मौत हुई। अब न्याय मिल गया है। इजराइलियों को नुकसान पहुंचाने वाले हर एक आतंकवादी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें: ‘न्याय मिल गया…’, मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार, इजराइल को किस्मत से मिली कामयाबी
कौन था याह्या सिनवार?
याह्या सिनवार का जन्म 1962 में गाजा शरणार्थी शिविर में हुआ था और वह शुरुआती दिनों से ही हमास के साथ शामिल था। इस दौरान उसको समूह की सुरक्षा शाखा का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली थी। इजराइल के साथ जंग के दौरान ईरान में एक धमाके में पिछले नेता इस्माइल हानियेह के मारे जाने के बाद उन्होंने हमास के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। 1980 के दशक के अंत में इजराइल ने सिनवार को गिरफ्तार किया। जहां पर उसने 12 लोगों की हत्या करने की बात कबूल की थी। इसके बाद ही सिनवार को खान यूनिस का कसाई कहा जाने लगा। सिनवार को दो इजराइली सैनिकों की हत्या समेत कई अपराधों के लिए सजा भी सुनाई गई थी।
ब्रेन कैंसर से जीती जंग
सिनवार को ब्रेन कैंसर हुआ था, लेकिन 2008 में इजराइली डॉक्टरों के इलाज के बाद उसको बचा लिया गया था। 2011 में हमास ने इजरायली सैनिक को पकड़ लिया था जिसके बदले में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सिनवार को रिहा कर दिया। माना जाता है कि 2016 में हमास के एक टॉप कमांडर महमूद इश्तवी की हत्या के पीछे याह्या सिनवार का हाथ था। आपको बता दें कि हमास का ये प्रमुख इजराइली सेना से बचने के लिए कुछ दिनों तक महिला के वेश में छिपकर रहा है।
ये भी पढ़ें: इजराइल ने मार गिराया हमास का एक और कमांडर, ड्रोन हमलों का मास्टरमाइंड था
संबंधित खबरें
कौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
1 hr agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
1 hr agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
1 hr agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
4 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
5 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
18 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
19 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
19 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines